90s Bollywood Actresses: हिंदी सिनेमा के लिए 90 का दशक काफी सफल रहा है। 90 के दशक में डेब्यू करने वाले ज्यादातर एक्टर्स आज भी फिल्मी दुनिया में काफी एक्टिव हैं। वहीं दूसरी ओर 90s में अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं अदाकाराओं को अब ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। कईयों का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ करिश्मा कपूर से लेकर जूही चावला सहित 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद इन हसीनाओं को काम मिलना कम होता चला गया। आइए इस लिस्ट में उन हसीनाओं के नाम पर डालते हैं एक नजर...
प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया। आज के समय में प्रीति जिंटा के पास निर्माताओं की ओर से ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं आते हैं।
सोनाली बेंद्रे भी अपने समय में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही थीं। सोनाली बेंद्रे भी धीरे-धीरे साइडलाइन कर दी गईं और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं।
उर्मिला मातोंडकर 52 साल की उम्र एकदम फिट हैं। हालांकि अब उन्हें किसी भी बड़ी फिल्म में नही देखा गया है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद भी उर्मिला के पास फिल्में नहीं हैं।
एक समय ऐसा था जब जूही चावला को बड़े परदे देखकर दर्शक झूम उठते थे। जूही चावला की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती गई, वैसे-वैसे उन्हें भी निर्माताओं की ओर से फिल्मों के ऑफर कम आने लगें।
'परदेस' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं महिमा चौधरी को भी फैन्स पसंद करते थे। धीरे-धीरे महिमा चौधरी को भी मेकर्स ने काम देना बंद ही कर दिया था।
करिश्मा कपूर 51 साल की हो गई हैं। 90 के दशक में करिश्मा कपूर ने हर बड़े एक्टर के साथ काम किया था। बढ़ती उम्र के साथ करिश्मा कपूर को काम मिलना कम हो गया था और शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।