साउथ की फिल्मों ने बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के पहले दिन ही गर्दा उड़ा दिया। मलयालम की Thudarum ने केरल में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। पहले भी बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा जैसी साउथ की फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इन फिल्मों की दमदार कहानी, शानदार एक्शन और संस्कृति ने दर्शकों को थिएटर्स तक खींचा, जिसने साउथ सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर चमकाया। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसने साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड से बड़ा बना दिया।
प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ की कमाई की। भारत में इसका नेट कलेक्शन 646 करोड़ रहा, जबकि ओवरसीज में इसने 275 करोड़ कमाए।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने 36 दिनों में 325 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। कुल मिलाकर, इस फिल्म ने लगभग 400 करोड़ के बीच कमाई की, जो कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है।
यश की फिल्म केजीएफ 2 ने कमाई के मामले में सबको पछाड़ दिया था। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1230 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।
इस लिस्ट में राम चरण की फिल्म आरआरआर का नाम शामिल है। राम चरण और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1250.9 करोड़ रुपए कमाए थे।
प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने इतिहास रच दिया था। इस मूवी ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म ने दुनिया भर में कुल मिलाकर लगभग 1,871 करोड़ की कमाई की है, जो इसे अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन मूवीज में से एक बनाती है।