करियर को सूली पर चढ़ाकर बनने चली थी ये एक्ट्रेस हाउसवाइफ, दूसरी शादी कर भुलाएगी एक्स पति का दिया धोखा

This TV Actress Wanted To Be A Housewife After First Marriage: टीवी की एक एक्ट्रेस ऐसी है, जिसने करियर के पीक पर शादी कर हाउसवाइफ बनने का फैसला किया था। लेकिन पति के धोखे ने उसकी गृहस्थी बसाने का सपना ही उजाड़ दिया।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 9 2026, 11:01 IST
शादी करके हाउसवाइफ बनना चाहती थी ये एक्ट्रेसImage Credit : Jennifer Winget Instagram01 / 08

शादी करके हाउसवाइफ बनना चाहती थी ये एक्ट्रेस

This TV Actress Wanted To Be A Housewife After First Marriage: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने करियर के पीक पर शादी कर गृहस्थी में अपने आप को लगा लिया। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही एक एक्ट्रेसे से रूबरू कराने वाले हैं। जिसने करियर के टॉप पर अपने प्यार से शादी रचाई थी और वह हाउसवाइफ बनना चाहती थी। लेकिन पति के धोखे ने उसका सबकुछ उजाड़ दिया। हालांकि अब वह उस तकलीफ से बाहर आ चुकी है और तलाक के 12 साल बाद दोबारा अपनी गृहस्थी बसाने भी जा रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उस एक्ट्रेस पर-

टीवी की वो हसीना हैं जेनिफर विंगेटImage Credit : Jennifer Winget Instagram02 / 08

टीवी की वो हसीना हैं जेनिफर विंगेट

​टीवी की वो एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर रहते हुए कई हिट शोज दिये, जिसमें 'शका लगा बूम बूम', 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे सीरियल्स शामिल हैं।​

2012 में जेनिफर विंगेट ने रचाई थी शादीImage Credit : Jennifer Winget Instagram03 / 08

2012 में जेनिफर विंगेट ने रचाई थी शादी

​जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत 'दिल मिल गए' सीरियल से शुरू हुई थी। जेनिफर ने इस बारे में कहा था कि शादी ही उन्हें सबसे सही फैसला लग रहा था। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर भगवान भी कहते कि नहीं ये मत करो तो मैं सोचती कि नहीं मैं ये करना चाहती हूं। ये चीज थी। अगर मुझे कुछ करना है, मैं कुछ करना चाहती हूं तो मैं वो करूंगी।"​

2014 में हुआ तलाकImage Credit : Jennifer Winget Instagram04 / 08

2014 में हुआ तलाक

​जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर साल 2014 में ही अलग हो गए थे। हालांकि उनका तलाक 2016 में फाइनल हुआ था। जेनिफर विंगेट ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा था, "दुर्भाग्य से, मुझे लगता है कि हम दोनों ही शादी के लिए तैयार नहीं थे। केवल वो या मैं नहीं। हम दोनों ही उस कदम के लिए तैयार नहीं थे।"​

करण सिंह ग्रोवर ने दिया था जेनिफर विंगेट को धोखा!Image Credit : Jennifer Winget Instagram05 / 08

करण सिंह ग्रोवर ने दिया था जेनिफर विंगेट को धोखा!

​जहां एक तरफ जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के बीच दूरियों की वजह तालमेल में कमी बताई गई थी। वहीं साथ ही करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बढ़ती नजदीकियों को भी इसका जिम्मेदार ठहराया गया था। 2015 में करण और बिपाशा ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया और 2016 में उन्होंने शादी रचा ली।​

शादी करके हाउस वाइफ बनना चाहती थीं जेनिफर विंगेटImage Credit : Jennifer Winget Instagram06 / 08

शादी करके हाउस वाइफ बनना चाहती थीं जेनिफर विंगेट

​जेनिफर विंगेट ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "उस वक्त, मैं हाउसवाइफ बनना चाहती थी। अगर मुझे काम नहीं मिल रहा था तो मैं उसके साथ ठीक थी। मुझे लगता था कि अगर ये सही लग रहा है तो मैं यही करने वाली हूं, क्योंकि इसमें मेरा दिल है। और जब किसी चीज में आपका दिल हो तो आप लॉजिक और कारण की नहीं सुनते।"​

अब दूसरी शादी रचाएंगी जेनिफर विंगेटImage Credit : Jennifer Winget Instagram07 / 08

अब दूसरी शादी रचाएंगी जेनिफर विंगेट

​जेनिफर विंगेट अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि जेनिफर विंगेट सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।​

इसी साल होगी शादी​Image Credit : Jennifer Winget Instagram08 / 08

इसी साल होगी शादी​

​जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी इसी साल हो सकती है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि जेनिफर ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। या तो सितंबर-अक्टूबर या फिर दिसंबर-जनवरी में जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी होगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!