Indian Pickleball League 2025: मालविका मोहनन, सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने टूर्नामेंट में लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें पिक्स

Indian Pickleball League 2025: इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 की 1 दिसंबर से दिल्ली में शानदार शुरुआत हो गई है। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ उद्घाटन सेशन में कई सेलेब्स नजर आए। आइए डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 3 2025, 07:54 IST
Indian Pickleball League 2025: मालविका मोहनन, सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने टूर्नामेंट में लगाया ग्लैमर का तड़का01 / 10

Indian Pickleball League 2025: मालविका मोहनन, सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने टूर्नामेंट में लगाया ग्लैमर का तड़का

Indian Pickleball League 2025: भारत में पिकलबॉल का पहला लीग टूर्नामेंट यानी इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 की शुरुआत बड़ी धूमधाम के साथ हो गई है। हाल ही में इस लीग की शुरुआत से पहले दिल्ली में एक पार्टी भी होस्ट की गई थी। इस पार्टी के होस्ट टाइम्स नेटवर्क के एमडी विनीत जैन थे। दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के पहले दिन की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। इस दौरान साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन, सोनम बाजवा और नितांशी गोयल ने अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। साथ टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ तीनों अदाकाराओं ने पिक्स भी क्लिक कराई और मैच का आनंद लिया। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...

मालविका मोहनन और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह02 / 10

मालविका मोहनन और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के पहले दिन टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने मैच देखा और टीम्स का उत्साह बढ़ाया।

आईपीबीएल 2025 में शामिल हुईं मालविका मोहनन03 / 10

आईपीबीएल 2025 में शामिल हुईं मालविका मोहनन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मालविका मोहनन दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के उद्घाटन के दिन नजर आईं। इस दौरान मालविका ने टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ कुछ राउंड भी खेले।

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ नितांशी गोयल और सोनम बाजवा ने दिए पोज04 / 10

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ नितांशी गोयल और सोनम बाजवा ने दिए पोज

इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के दूसरे दिन भी सेलेब्स की भीड़ नजर आई। इस दौरान 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल और 'बागी 4' एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन के साथ फोटो क्लिक कराई।

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन संग सोनम बाजवा ने क्लिक कराई फोटो05 / 10

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन संग सोनम बाजवा ने क्लिक कराई फोटो

कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'बागी 4' में नजर आईं एक्ट्रेस सोनम बाजवा दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के उद्घाटन इवेंट में बेहद खुश दिखीं।

ट्रॉफी संग दिखे टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और सोनम बाजवा06 / 10

ट्रॉफी संग दिखे टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और सोनम बाजवा

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और सोनम बाजवा ने फर्स्ट इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 की ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई। ट्रॉफी देखने में वाकई शानदार लग रही है।

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और नितांशी गोयल एक फ्रेम में आए नजर07 / 10

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और नितांशी गोयल एक फ्रेम में आए नजर

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और नितांशी गोयल ने दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के दूसरे दिन हुए मैच का भरपूर आनंद लिया।

खुश नजर आईं नितांशी गोयल08 / 10

खुश नजर आईं नितांशी गोयल

'लापता लेडीज' फेम निताशी गोयल भारतीय पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 के फर्स्ट एडिशन में चमचमाती ट्रॉफी के साथ नजर आईं।

सोनम बाजवा के चेहरे पर दिखी चमक09 / 10

सोनम बाजवा के चेहरे पर दिखी चमक

दिल्ली में इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) 2025 का हिस्सा बनीं सोनम बाजवा काफी उत्साहित नजर आईं। सोनम के चेहरे पर अलग ही चमक नजर आ रही है।

ट्रॉफी संग दिखे टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और नितांशी गोयल10 / 10

ट्रॉफी संग दिखे टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और नितांशी गोयल

नितांशी गोयल और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने आईपीबीएल 2025 की ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराई। बता दें इंडियन पिकलबॉल लीग 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक चलने वाली है। इसका सीधा प्रसारण और स्ट्रीमिंग के सभी लाइव एक्शन को आप जूम टीवी और मिरर नाउ पर रोजाना दोपहर 2:30 बजे से देख सकते हैं। दो घंटे का हाइलाइट पैकेज डीडी स्पोर्ट्स पर हर रात 10 बजे से 12 बजे तक प्रसारित होगा। इतने ही नहीं ओटीटी चैनल पर इसकी स्ट्रीमिंग भी होगी। टीवी ब्रॉडकास्ट के अलावा, पिकलबॉल नाउ - सीटीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध दुनिया का पहला डेडिकेटेड पिकलबॉल टीवी चैनल, लीग का प्रदर्शन भी करेगा। इंडियन दर्शक पिकलबॉल नाउ, स्पोर्ट्स नाउ और जूम के यूट्यूब चैनलों पर आईपीबीएल 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!