Imtiaz Ali 5 Best Romantic Movies: इम्तियाज अली इस जनरेशन के सबसे बेहतरीन कहानीकार हैं, जिन्होंने कई लोगों को प्रेम करना सिखाया है। उनकी फिल्मों में प्रेम के इस तरह से पेश किया गया है कि ये जनरेशन खुद को उन कहानियों के साथ खूब कनेक्ट करती है। सोचा ना से लेकर मैं वापस आऊंगा तक इम्तियाज अली ने दर्शकों को हमेशा बांधे रखा है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको डायरेक्टर इम्तियाज अली की उन 5 रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताएंगे जो जेन जी को भी प्यार करना सिखा देंगी।
अभय देओल और आयशा टाकिया की फिल्म सोचा ना था डायरेक्टर इम्तियाज अली की डेब्यू मूवी थी, जिसे सनी देओल ने बनाया था। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी, जिसने उस दौर के युवाओं की प्रेम कहानियं की उलझनों को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मनमाफिक सफलता नहीं मिली थी लेकिन इसकी तारीफ खूब हुई थी।
करीना कपूर और शाहिद कपूर की जब वी मेट इम्तियाज अली के करियर की मोस्ट आइकॉनिक रोमांटिक मूवी है, जिसने गीत जैसा किरदार दर्शकों को दिया जो आज कल्ट है। इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। प्यार का मतलब खुद को जानना होता है, जब वी मेट अच्छी तरह से सिखाती है।
दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की लव आजकल नई जनरेशन के उन कन्फ्यूज्ड लवर्स की कहानी पेश करती है, जिनके सामने उनका प्यार होता है लेकिन वो उसे पहचान नहीं पाते हैं। लव आजकल 2009 की सबसे सक्सेसफुल मूवीज में से एक थी, जिसमें ऋषि कपूर का भी अहम रोल था।
इम्तियाज अली की फिल्मों की एक खास बात होती है कि इसमें प्यार में मौजूद दर्द को खूबसूरती से दिखाया जाता है। अब रॉकस्टार को ही ले लीजिए, जिसमें जनार्दन प्यार में इस कदर तड़पता है कि दर्शकों की आंखों में आंसू आ जाते हैं और जब हीर से उसका मिलन होता है तो हर कोई तड़प उठता है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की तमाशा जब रिलीज हुई थी तब कई लोगों को ये समझ नहीं आई थी लेकिन जैसे-जैसे लोगों का दिल टूटता गया और उन्होंने तमाशा को नए चश्मे से देखा तो उन्हें इसकी खूबसूरती का पता चला। उन्हें समझ आया कि इम्तियाज ने तमाशा के रूप में उन्हें कैसा मास्टरपीस दिया है।