Aaj Ka Ankfal 27 July 2026: आज 27 जुलाई 2026 है। 27 का संयुक्त अंक चंद्रमा और केतु के संयुक्त प्रभाव का प्रतीक माना जाता है। यह कर्मयोग, आध्यात्मिक ज्ञान, रचनात्मकता और तेज़ी से सफलता दिलाने वाला अंक है। 27 का एकल अंक 09 होता है, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगल साहस, नेतृत्व, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और निर्णायक क्षमता के कारक माने जाते हैं। आज 27-07-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसके स्वामी शनि हैं। शनि कर्म, अनुशासन, न्याय और धैर्य के प्रतीक हैं। गुरु और मंगल परस्पर मित्र ग्रह हैं, जबकि शनि की बुध और शुक्र से मित्रता कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक सफलता दिला सकती है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 और 03 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्यांक 08 के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गुड़ और मसूर का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहने से तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन मूलांक 02 और 08 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और शुक्र का सहयोग नौकरी में नया अवसर या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। शुभ रंग सफेद और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। शनि और राहु का प्रभाव आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में नई डील या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 05 और 07 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के साथ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय और नौकरी दोनों में सफलता के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साइनस और बीपी के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय मसूर का दान करें। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 07 रहेगा। व्यवसाय में आपके प्रयास सफल होंगे और नौकरी में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में शुगर के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शनि और बुध का सहयोग करियर में नई उपलब्धि और व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल, गुरु और सूर्य का सहयोग व्यवसाय में लाभ तथा नौकरी में सम्मान दिला सकता है। मूलांक 02 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
