बॉलीवुड सेलेब्स अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में प्यार को दोबारा मौका दिया। इस लिस्ट में अरबाज खान से लेकर ऋतिक रोशन का नाम शामिल है। इन सेलेब्स को तलाक के बाद सच्चा प्यार मिला। ये सेलेब्स अपने पार्टनर्स के साथ बेहद खुश है। आइए बिना देर किए इन सितारों के बारे में जानते हैं।
संजय दत्त अपनी तीसर पत्नी मान्यता के साथ बेहद खुश है। मान्यता ने हर मुश्किल समय में अपने पति का साथ दिया।
सैफ अली खान ने करीना कपूर खान से दूसरी शादी की है। सैफ और करीना अपनी जिंदगी में बेहद खुश है।
सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक की जिंदगी में सबा आजद आईं। ऋतिक और सबा वेकेशन और डिनर डेट्स पर अक्सर स्पॉट होते हैं।
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की। एक्टर अक्सर अपनी दूसरी पत्नी के स्पॉट होते हैं।
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ बेहद खुश है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं।
तलाक के बाद दिया मिर्जा ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की है। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है।
मलाइका अरोड़ा पिछले पांच साल से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताता है।