Katrina Kaif To These Bollywood Stars Celebrates Holi 2026: होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारे धमाल और मस्ती लेकर आता है। रंगों के इस त्योहार में डूबकर लोग एक-दूजे को न केवल रंग लगाते हैं, बल्कि पुराने सारे गिले-शिकवे दूर कर गले भी लगते हैं। होली की धूम बॉलीवुड सितारों के बीच भी खूब देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ कैटरीना कैफ ने जहां मां बनने के बाद परिवार संग पहली होली मनाई है तो वहीं नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने भी शादी के बाद की पहली होली सेलिब्रेट की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स के होली सेलिब्रेशन पर-
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा ने प्रेग्नेंट पत्नी लिन लैशराम के साथ होली सेलिब्रेट की। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। वहीं रणदीप हुड्डा पूरे गुलाल में डूबे नजर आए।
प्रीति जिंटा भी होली के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ रंगों से भरा ये त्योहार सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस खास मौके प सेल्फी भी साझा की।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ होली सेलिब्रेट की। चारों पूरी तरह से गुलाल में रंगे नजर आए। वहीं उनके बच्चे भी इस दौरान मस्ती करते दिखे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और मनीष मल्होत्रा संग होली मनाई। उनसे जुड़ी तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही।
वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ होली सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर दोनों रोमांटिक अंदाज में भी नजर आए। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दीं।
नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने शादी के बाद पहली बार परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की। वहीं कृति सेनन और बाकी परिवार भी साथ नजर आए। सबके चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही।
कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद परिवार संग पहली होली मनाई। उनके साथ फोटो में सनी कौशल, विक्की कौशल और बहन इसाबेल कैफ भी नजर आईं।