Holi 2026: होली मनाना जरा भी पसंद नहीं करते ये बॉलीवुड सितारे, रंग देख भाग जाते हैं कोसों दूर

These Bollywood Stars Does Not Like To Play Holi: होली रंगों का त्योहार है और आज पूरे देश में इसकी धूम देखने को मिल रही है। लेकिन हमारे बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो रंगों के त्योहार से खूब परहेज करते हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 4 2026, 13:53 IST
होली से परहेज करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्सImage Credit : Star's Instagram01 / 08

होली से परहेज करते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

These Bollywood Stars Does Not Like To Play Holi: होली का रंगों से भरा त्योहार अपने साथ ढेर सारे धमाल लेकर आता है। पूरे देश में आज होली की रौनक देखने को मिल रही है। गली से लेकर बाजार तक रंगों में डूबे नजर आ रहे हैं। लेकिन हमारे बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो होली से खूब परहेज करते हैं। वे रंगों के त्योहार से दूर रहने की ही कोशिश करते हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

करीना कपूर (Kareena Kapoor)Image Credit : Star's Instagram02 / 08

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

​बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने दादाजी राज कपूर के निधन के बाद से ही होली मनानी छोड़ दी थी। जबकि राज कपूर के घर की होली पार्टी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा लोकप्रिय थी।​

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)Image Credit : Star's Instagram03 / 08

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)

​टाइगर श्रॉफ को होली मनाना पसंद नहीं है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस दिन पानी की बर्बादी पसंद नहीं करते हैं और केमिकल से कलर्स से भी दूर रहते हैं।​

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)Image Credit : Star's Instagram04 / 08

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)

​बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू होली के दिन रंगों के त्योहार से दूरी बनाकर रखती हैं। यहां तक कि तापसी पन्नू का परिवार भी होली नहीं मनाता है। ऐसे में एक्ट्रेस इस खास दिन अपने आपको काम में लगाने की कोशिश करती हैं।​

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)Image Credit : Star's Instagram05 / 08

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

​बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह को भी होली खेलना खास पसंद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्मों में होली के सीन शूट करने में भी परेशानी होती है। हालांकि बीते दिन रणबीर सिंह अपने गालों पर रंग लगाकर स्पॉट हुए थे।​

कृति सेनन (Kriti Sanon)Image Credit : Star's Instagram06 / 08

कृति सेनन (Kriti Sanon)

​बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन को रंगों का त्योहार पसंद तो है, साथ ही वह थोड़े से रंग लगाकर इस त्योहार को मनाती भी हैं। लेकिन कृति सेनन को रंगों से होने वाले स्किन डैमेज का डर रहता है, जिससे वह इससे दूर रहती हैं।​

जॉन अब्राहम (John Abraham)Image Credit : Star's Instagram07 / 08

जॉन अब्राहम (John Abraham)

​बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को भी होली मनाना खास पसंद नहीं है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग इस त्योहार का नाम लेकर गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। साथ ही वह रंगों से होने वाले नुकसान के कारण भी होली से दूर रहते हैं।​

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)Image Credit : Star's Instagram08 / 08

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

​बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी होली मनाना पसंद नहीं है। एक्टर रंगों से दूर रहते हैं और होली के दिन घर पर ही रहना पसंद करते हैं। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में रणवीर सिंह को होली मनाते देखा गया है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!