Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 11 June, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार और चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुा है। 'गुम है किसी के प्यार में' रजत और तेजस्विनी की मर्डर मिस्ट्री सुलझने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन इन सबके बीच नए-नए एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं। जल्द ही शो में दिखाया जाएगा कि नील सई की स्पोर्ट्स डे में मदद करेगा। लेकिन सवि को नील और सई का कनेक्शन बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट पर-
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि सवि पैर फंसने की वजह से गिर जाएगी और अपनी बेटी के लिए रेस नहीं जीत पाएगी। इस बात से सई का दिल बुरी तरह टूट जाएगा।
लेकिन इन सब में नील सई का सहारा बनेगा। वो सई के लिए रेस करने का फैसला करेगा। वो सई का पूकी अंकल बनकर रेस लगाएगा और उसमें जीत भी हासिल करेगा। इस बात से सई की खुशी सातवें आसमान पर होगी।
लाख बचने-बचाने के बाद सई और नील का कनेक्शन सवि के सामने खुल जाएगा। वहीं नील को भी पता चलेगा कि सई की मां कोई और नहीं बल्कि सवि ही है। इस बात से दोनों की हैरानी सातवें आसमान पर होगी।
सई रेस जीतने की खुशी में सवि का हाथ छोड़कर नील के पास दौड़ी चली जाएगी। वहीं नील भी उसे अपनी गोद में उठा लेगा। सई को रेस के लिए प्राइज मिलेगा, जिसे पाकर वह बेहद कुश होगी। इतना ही नहीं, वो अपनी पूकी अंकल और परी मम्मा के साथ में पोज देगी।
सई पूकी अंकल के सामने अपना दुख बयां करेगी। वो कहेगी कि आज सबके पापा अपने बच्चों के साथ स्पोर्ट्स डे में आए हैं। लेकिन मेरे तो पापा ही नहीं हैं, मैं बिल्कुल ही अकेली पड़ चुकी हूं। सई की बातें सुनकर नील का दिल भर आएगा।
नील सई का सहारा बनने की कोशिश करेगा। वो कहेगा कि आपके पास पापा नहीं हैं तो क्या हुआ, पूकी अंकल तो हैं ना। मैं आपकी हर एक चीज में मदद करूंगा। सई और नील बात कर ही रहे होंगे कि वहां पर सवि आ जाएगी।
'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि सवि सई को नील की गोद से उतारेगी और कहेगी कि मेरी बेटी को न तो पापा की जरूरत है और न ही किसी पूकी अंकल की। वो नील को चेतावनी देगी कि ये सई और उसकी आखिरी मुलाकात होगी। साथ ही सवि सई के फोन से नील का नंबर भी डिलीट कर देगी।