सिर पर पहन ली दुनिया की सबसे ऊंची टोपी, इस शख्स को अनोखे रिकॉर्ड ने दिलाई दुनियाभर में पहचान

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो कुछ अलग करके अपना नाम इतिहास में दर्ज कराना चाहते हैं। कोई सबसे लंबी दाढ़ी बढ़ाता है, कोई सबसे बड़े बर्गर का रिकॉर्ड बनाता है, तो कोई ऐसी टोपी पहनता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही हैरतअंगेज कारनामे के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां एक शख्स ने अपने सिर पर इतनी ऊंची टोपी रख ली कि विश्व रिकॉर्ड ही बन गया।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Aug 7 2026, 14:35 IST
अजीबोगरीब कारनामे से लोग बनाते है रिकॉर्डImage Credit : Guinness World records, AI Generated Image01 / 07

अजीबोगरीब कारनामे से लोग बनाते है रिकॉर्ड

गिनीज बुक में अपना नाम शुमार कराने के लिए लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब कारनामे करते हैं। कोई हैरतअंगेज कारनामा कर इस किताब में अपनी जगह बनाता है तो कोई पहले से बने रिकॉर्ड को तोड़कर अपना नाम इस बुक में रिकॉर्ड करवाता है।

अनोखा विश्व रिकॉर्डImage Credit : Guinness World records, AI Generated Image02 / 07

अनोखा विश्व रिकॉर्ड

आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। यह रिकॉर्ड है दुनिया की सबसे ऊंची टोपी पहनने वाले व्यक्ति का। जिसने दुनिया की सबसे ऊंची टोपी पहनकर न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में भी अपनी जगह बना ली।

सिर पर पहन ली गगनचुंबी टोपीImage Credit : Guinness World records, AI Generated Image03 / 07

सिर पर पहन ली गगनचुंबी टोपी

पहली नजर में इस टोपी को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी इमारत का छोटा-सा हिस्सा सिर पर रख लिया गया हो। इसकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि इसे पहनने वाला व्यक्ति जहां भी जाता है, लोगों की नजरें उसी पर टिक जाती हैं। कई लोग तो इसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी लाइन लगा लेते हैं।

इस रिकॉर्ड ने पूरी दुनिया को चौंकायाImage Credit : Guinness World records, AI Generated Image04 / 07

इस रिकॉर्ड ने पूरी दुनिया को चौंकाया

आमतौर पर हम टोपी धूप से बचने या फैशन के लिए पहनते हैं, लेकिन इस शख्स ने टोपी को ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए सिर्फ बड़ी टोपी बनाना ही काफी नहीं था। सबसे बड़ी चुनौती थी उसे सिर पर बैलेंस करके रखना और उसे पहनकर लोगों के सामने चलना।

सबसे ऊंची टोपी बनाकर रचा इतिहासImage Credit : Guinness World records, AI Generated Image05 / 07

सबसे ऊंची टोपी बनाकर रचा इतिहास

बताया जाता है कि इस टोपी को खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया था ताकि यह बहुत ऊंची होने के बावजूद सिर पर टिक सके। इसे बनाने में हल्के लेकिन मजबूत सामान का इस्तेमाल किया गया, ताकि पहनने वाले को ज्यादा परेशानी न हो। जब यह रिकॉर्ड बनाया गया, तब वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। हर कोई इस विशाल टोपी को अपने कैमरे में कैद करना चाहता था। कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि कोई व्यक्ति इतनी ऊंची टोपी पहन भी सकता है।

कितनी है दुनिया की सबसे ऊंची टोपी की ऊंचाई?Image Credit : Guinness World records, AI Generated Image06 / 07

कितनी है दुनिया की सबसे ऊंची टोपी की ऊंचाई?

बता दें कि दुनिया की सबसे ऊंची टोपी की ऊंचाई 5.42 मीटर (17 फीट 9.5 इंच) है, और इसे अमेरिका के जोशुआ केसर ने 19 अप्रैल 2024 को ब्रेनिग्सविले, पेंसिल्वेनिया, में बनाया था। जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया। पहले दुनिया की सबसे ऊंची टोपी की ऊंचाई 4.8 मीटर यानी (15 फीट 9 इंच) था। जिसे तोड़ने के लिए इस नई और ऊंची टोपी को जोशुआ ने बनाया था।

दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी यह टोपीImage Credit : Guinness World records, AI Generated Image07 / 07

दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी यह टोपी

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Guinness World Records) में नाम दर्ज होने के बाद यह टोपी दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स (Guinness World Records) में हर साल हजारों रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड अपनी अलग सोच और अनोखे अंदाज की वजह से हमेशा याद रखे जाते हैं। दुनिया की सबसे ऊंची टोपी भी उन्हीं रिकॉर्ड्स में शामिल है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!