Entertainment News Of The Day: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरों ने आज यानी 20 मई को सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। कान्स से सामने आया रुचि गुर्जर का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। तो वहीं रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया। सलमान खान ने शेरा के बर्थडे पर एक पोस्ट शयेर की। इन खबरों के अलावा ये न्यूज भी आज काफी चर्चा में बनी रहीं।
मांचू मनोज की पत्नी ने राजनीति में एंट्री का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो जनता की सेवा करना चाहती हैं। एक्टर की पत्नी के इस फैसले ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, 'मैं खुद को थोड़ा मिस कर रही थी।' एक्ट्रेस के इस ऐलान के बाद उनके फैंस थोड़ा उदास नजर आए।
रुचि गुज्जर ने कान्स 2026 में अपने लुक से धमाल मचा दिया। रुचि गुज्जर अपने इस लुक में घूंघट किए हुए नजर आईं। रुचि गुज्जर के इस लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
कुणाल खेमू की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म वाइब 18 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म वाइब में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और फेमस एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आएंगे।
जाने-माने फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का पहला वेब शो प्रीतम एंड पेड्रो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यह शो फैंस के लिए खास होने वाला है।
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की हॉरर ड्रामा फिल्म खेती का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म खेती का ये पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा को हैप्पी बर्थडे विश किया। सलमान खान ने शेरा संग अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी।
रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने हाल ही में Mashable India से बात की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या किसी रिश्ते में चीटिंग कभी सही मानी जा सकती है? इस सवाल पर रकुल प्रीत ने तुरंत 'नहीं' में जवाब दिया। वहीं सारा ने कहा, 'कम से कम इंसान को सॉरी तो बोलना चाहिए, लेकिन चीटिंग ठीक नहीं है।' रकुल प्रीत सिंह ने आगे अपनी बात समझाते हुए कहा, 'अगर किसी से एक बार गलती हो जाए, तो जिंदगी इतनी लंबी होती है कि हर गलती के लिए हमेशा नाराज नहीं रहा जा सकता।'
हुमा कुरैशी ने Brut India से बात करते हुए बॉलीवुड को बायस बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि 'सच कहूं तो मैं खुद अभी इस चीज से जूझ रही हूं। मेल सुपरस्टार्स की फिल्मों को जितना बड़ा बजट मिलता है, वैसा महिलाओं की फिल्मों को नहीं मिलता। लोगों को अब भी लगता है कि फीमेल लीड फिल्मों की कमाई की एक लिमिट होती है।'