Entertainment News Today: बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुड़ी आज की बड़ी खबरों में कई दिलचस्प अपडेट्स सामने आई हैं। जहां 'सैयारा' ने रिलीज के एक साल पूरे होने का जश्न लंदन के वेम्बली स्टेडियम में मनाया, वहीं वरुण धवन ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की जमकर तारीफ की। दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री में झेले बॉडी शेमिंग के अनुभव शेयर किए, तो आर. माधवन ने नई पीढ़ी की फिल्मों की पसंद पर खुलकर बात की। इसके अलावा सनी देओल, दीपिका पादुकोण, समीरा रेड्डी, राजेश शर्मा और आदित्य धर भी सुर्खियों में बने रहे।
वरुण धवन ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की तारीफ की। फिल्म द ओडिसी ने पहले दिन इंडिया में 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
आहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दोनों सितारों ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दीया मिर्जा ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें ब्रेस्ट बड़ा करने और होंठों में इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अनिल कपूर ने हरदम उनका हौसला बढ़ाया है।
आर. माधवन का कहना है कि उनके बेटे वेदांत की पीढ़ी इंडियन सिनेमा से पहले जैसी जुड़ी नहीं है। आज के युवा इंडियन फिल्मों से ज्यादा जापानी एनीमे देखना पसंद कर रहे हैं।
Hauterrfly से बात करते हुए समीरा रेड्डी ने बताया कि डेब्यू फिल्म के दौरान उन्हें स्क्रीन पर गोरा दिखाने के लिए उनकी स्किन टोन को दो से तीन शेड हल्का किया गया था।
सनी देओल की सुपरहिट फिल्में 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। ये फैसला 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले लिया गया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चाहते हैं कि 'धुरंधर' के बाद निर्देशक आदित्य धर महान योद्धा लाचित बरफुकन की बायोपिक बनाएं।
NDTV से बात करते हुए 8 घंटे की शिफ्ट वाले विवाद में एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। एक्ट्रेस ने कहा कि काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर पर आराम कर रहे हैं। खबर है कि वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे।