आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई दिलचस्प खबरें सामने आईं। राघव लॉरेंस ने राजनीति में एंट्री के हिंट दिए। पवन कल्याण ने OG 2 को लेकर नया अपडेट दिया। जन नायक लीक मामले में बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। जोया अख्तर ने इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की तारीफ की। तो वहीं कृति सेनन और उनके परिवार ने मुंबई में अपने कुछ घर बेचे।
एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म इकाई में एंट्री की है। एक्ट्रेस ने कहा कि 'इकाई उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही।'
एक्टर राघव लॉरेंस को लेकर खबर सामने आई थी की वो TVK के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर लोगों से इस फैसले पर सलाह मांगी है।
एक्टर पवन कल्याण ने OG 2 पर नया अपडेट शेयर किया और फिल्म की प्रोग्रेस बताई। पोस्ट में लिखा गया कि 'जैसा वादा किया गया था, वह जरूर करेंगे। इसकी टाइमिंग के बारे में वो खुद जानकारी देंगे। सुजीत के विदेश से लौटने के बाद हम OG2 पर चर्चा करेंगे।'
फिल्म जन नायगन लीक में मामले में एक गिफ्तारी हुई है। इसी के साथ इस केस में अब तक कुल 19 गिफ्तारी हो चुकी हैं। इसमें मास्टरमाइंड समेत 18 लोग शामिल है।
जोया अख्तर ने इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की जमकर तारीफ की। जोया अख्तर ने लिखा कि बधाई हो इतनी प्यारी फिल्म बनाने के लिए।
ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके इस संगीतकार को साल 2024-25 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये सम्मान उन कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने भारत की कला और संस्कृति को समृद्ध बनाने में अहम योगदान दिया हो।
अनुपम खेर ने अपनी फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी जिंदगी खेलों की नकल करती है और कभी-कभी इसमें एकदम देसी ट्विस्ट आ जाता है। कल मैं फुटबॉल की जर्सी पहनकर ग्रीन स्क्रीन के सामने एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहा था। मेरा काम बस वहां खड़े होकर परफॉर्म करना था, बाकी काम टेक्नोलॉजी को करना था।'
फिल्म करुप्पु के फाइनेंसर ने आरजे बालाजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'ये फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन आठ महीने बाद रिलीज हुई। अगर बजट 30-40 करोड़ रुपये बताया जाए और वह बढ़कर 45 करोड़ तक पहुंच जाए, तो बात समझ में आती है। लेकिन जब बजट 80 करोड़ रुपये तक पहुंच जाए, तो कोई क्या कर सकता है? इससे प्रोड्यूसर्स और फाइनेंसर्स दोनों जोखिम में आ जाते हैं। मैंने इस फिल्म की रिलीज के लिए अपनी जेब से पैसा लगाया था और अब तक मुझे उसका सिर्फ आधा हिस्सा ही वापस मिला है।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन और मां गीता सेनन के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित चार फ्लैट बेच दिए हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, इन चारों फ्लैट्स की कुल कीमत 8.9 करोड़ रुपये रही। इन संपत्तियों को फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खरीदा है।