Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। तुम्बाड 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रजनीकांत की फिल्म में एक अहम बदलाव हुआ है। हॉलीवुड की नई फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। वहीं आदिल हुसैन ने फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन पर चिंता जताई है। अर्जुन कपूर को बहन अंशुला कपूर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कृति सेनन ने शाहिद कपूर की तारीफ की, जबकि महीप कपूर ने अपने डेब्यू को लेकर अपनी राय रखी।
तुम्बाड 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सोहम शाह के साथ-साथ फिल्म का सबसे अहम किरदार भी सीक्वल में वापसी करेगा। मेकर्स इस बार भी उसी डर और रहस्य को बरकरार रखने की तैयारी में हैं, जिसने पहली फिल्म को अलग पहचान दिलाई थी।
फिल्म एडिटर प्रदीप राघव की सस्पेंशन खत्म होने के बाद अब उन्होंने रजनीकांत की फिल्म धर्मन से जुड़ गए हैं। इससे पहले जना नायगन के एक वीडियो लीक मामले के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। अब दोबारा काम पर लौटने के साथ वो इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं।
एडी मर्फी की नई एनिमेटेड फिल्म डोंकी अब जून 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह श्रेक फ्रेंचाइजी की स्पिन-ऑफ फिल्म है, जिसमें डॉन्की के किरदार पर पूरी कहानी दिखाई जाएगी।
आदिल हुसैन ने अमेरिका में हुए फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आयोजन में आई कमियां चिंता का बात हैं।
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनकी बहन अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अर्जुन को अपना पहला दोस्त बताया और लिखा कि वो हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं।
केसी बोकाडिया ने कहा कि आज कई स्टार्स 100 करोड़ रुपये फीस लेने के बाद भी अपनी पूरी टीम का खर्च मेकर्स से उठवाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि वो इस मामले में अलग हैं और कभी ऐसी मांग नहीं करते।
कृति सेनन ने शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद समझदार एक्टर बताया। उन्होंने कहा कि शाहिद सिर्फ शानदार एक्टिंग ही नहीं करते, बल्कि उनमें फिल्म डायरेक्ट करने की भी पूरी क्षमता है। कृति का मानना है कि शाहिद निर्देशन में भी अच्छा काम कर सकते हैं।
महीप कपूर ने 48 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बढ़ती उम्र का दौर थोड़ा असुरक्षित महसूस कराता है। इसके बावजूद उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और नए सफर की शुरुआत की।