Entertainment News Today: आज मनोरंजन जगत में की कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। पवन कल्याण ने फिल्म पेड्डी टीम की तारीफ की, जिस पर राम चरण ने उन्हें शुक्रिया कहा। खुशबू सुंदर ने बेटी अवंतिका की शादी पर CM विजय को न्योता दिया। दूसरी तरफ, गायक पीबो ब्रायसन और एक्टर ओवेन राइस डेविस का निधन हो गया। कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता को प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा का सपोर्ट मिला। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन खबरों पर।
हॉलीवुड के फेमस सिंगर पीबो ब्रायसन का आज 75 साल की उम्र में निधन हो गया।पीबो ब्रायसन के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
फेमस एक्टर ओवेन राइस डेविस 44 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।ओवेन राइस डेविस के निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया।
फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब को इंडिया में रिलीज की मंजूरी मिल गई है। फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब को CBFC से क्लियरेंस मिल गया है।
एक्टर पवन कल्याण ने फिल्म पेड्डी टीम की तारीफ की। राम चरण ने अंकल को शुक्रिया कहा और पोस्ट शेयर किया।
खुशबू सुंदर ने बेटी अवंतिका की शादी पर CM विजय (Vijay) को निमंत्रण भेजा। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
रिया चक्रवर्ती ने Variety India को बताया कि गिरफ्तारी वाले दिन उन्होंने संयोग से "Smash The Patriarchy" टी-शर्ट पहनी थी। बाद में उस टी-शर्ट को बनाने वाली NGO ने उन्हें बताया कि उनके पहनने के बाद इसकी 20 हजार से ज्यादा टी-शर्ट बिक गईं।
अशोक पंडित ने राम गोपाल वर्मा से माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि FWICE कोई दबाव बनाने वाली संस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम गोपाल वर्मा पर 2017 से टेक्नीशियनों का एक करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है, जो अब तक नहीं चुकाया गया।
प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का ऑफर मिलते ही 30 मिनट में हां कर दी। उन्होंने कंगना रनौत को कमाल की एक्ट्रेस बताया।
Jun 14, 2026