Entertainment News Today: के भाग्यराज का 73 साल की उम्र में हुआ निधन, 'मां इंटी बंगारम' के सीक्वल पर लगी मुहर

Entertainment News Today: साउथ के जाने-माने डायरेक्टर के भाग्यराज का निधन हो गया। तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर आया अपडेट। तो वहीं हॉलीवुड की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रही।

Authored by: अभयUpdated Jun 27 2026, 13:58 IST
​मनोरंजन जगत की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb01 / 10

​मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई, तो कुणाल खेमू ने बॉलीवुड में कैंप कल्चर पर खुलकर बात की। दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दूसरी ओर एस.एस. राजामौली की फिल्मों को लेकर नया अपडेट आया है। सामंथा की फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ, जबकि हॉलीवुड स्टार मिली बॉबी ब्राउन ने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की है।

'काला हिरण' विवाद पर एक्टर ने रखी बातImage Credit : IMDb02 / 10

'काला हिरण' विवाद पर एक्टर ने रखी बात

एक्टर सोनू मिश्रा ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के मेकर्स पर सलमान खान के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे दावा किया कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट मांगी, तो मेकर्स ने उन्हें स्क्रिप्ट दिखाने से इनकार कर दिया।

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं मिली बॉबी ब्राउनImage Credit : IMDb03 / 10

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं मिली बॉबी ब्राउन

Variety India से बात करते हुए 'एनोला होम्स 3' की स्टार मिली बॉबी ब्राउन ने कहा कि वो एक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहती हैं।

​अल्लू अर्जुन-रश्मिका फिर साथ आएंगेImage Credit : IMDb04 / 10

​अल्लू अर्जुन-रश्मिका फिर साथ आएंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर फिल्म 'राका' में साथ नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का मुंबई शेड्यूल जल्द शुरू होगा।

'इक्का' डायरेक्टर ने की अक्षय खन्ना की तारीफImage Credit : IMDb05 / 10

'इक्का' डायरेक्टर ने की अक्षय खन्ना की तारीफ

IANS से बात करते हुए फिल्म 'इक्का' के निर्देशक ने अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्में मिलनी चाहिए, क्योंकि वो इसके पूरी तरह हकदार हैं।

​कुणाल खेमू ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बातImage Credit : IMDb06 / 10

​कुणाल खेमू ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कुणाल खेमू ने बॉलीवुड में कैंप कल्चर को लेकर उन्होंने कहा, 'ये मौजूद है। ऐसा नहीं है कि हर काम इसी तरह होता है, लेकिन ऐसा होता जरूर है और सिर्फ फिल्मों में नहीं, हर जगह होता है। आपको अच्छा लगे या बुरा, लेकिन यह हमेशा रहेगा। ये इंसान की फितरत है। अगर मुझे कोई पसंद है और मैं उसके साथ काम करना चाहता हूं, तो कोई मुझे ऐसा करने से रोक नहीं सकता। हो सकता है कि इससे किसी दूसरे का नुकसान हो, लेकिन यही सच है।' कुणाल ने आगे कहा, "पहले कैंप ज्यादा हुआ करते थे, क्योंकि उस समय कुछ ही परिवार फिल्में बना रहे थे। बाद में कॉरपोरेट्स आए तो चीजें कुछ बदलीं। लेकिन आज भी सिर्फ टैलेंट के दम पर फैसले नहीं होते। कई बार ऐसे हिसाब-किताब के आधार पर फैसले लिए जाते हैं, जिनका कोई मतलब समझ नहीं आता।"

​के. भाग्यराज का निधनImage Credit : IMDb07 / 10

​के. भाग्यराज का निधन

तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर और निर्देशक के. भाग्यराज का 73 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

​धनुष के गाने पर थिरके मोहनलालImage Credit : IMDb08 / 10

​धनुष के गाने पर थिरके मोहनलाल

जर्मनी में हुए एक इवेंट के दौरान मोहनलाल ने धनुष के मशहूर गाने 'मेघम करुकाथा' पर डांस किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​सामंथा की फिल्म के सीक्वल का ऐलानImage Credit : IMDb09 / 10

​सामंथा की फिल्म के सीक्वल का ऐलान

इवेंट में राज निदिमोरूने 'मा इंटी बंगारम' के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। राज ने कहा, 'मेरे दिमाग में पहले से ही इसकी कहानी का एक आइडिया है। इस पर वही टीम काम करेगी। सही समय आने पर मैं इसके बारे में और जानकारी दूंगा।'

​राजामौली की फिल्मों पर बड़ा अपडेटImage Credit : IMDb10 / 10

​राजामौली की फिल्मों पर बड़ा अपडेट

खबरों के मुताबिक फ्रांस में एस.एस. राजामौली की फिल्मों पर एक खास रेट्रोस्पेक्टिव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही 'वाराणसी' की पहली झलक और एनिमेटेड 'बाहुबली' फिल्म की पहली झलक भी दर्शकों को दिखाई जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!