एंटरटेनमेंट जगत में आज कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक तरफ मशहूर सिंगर बादशाह की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो एक लड़की के साथ नजर आ रही है। इस लड़की को लोग पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पति के साथ विवादों की खबरों के बीच अभिनेत्री सेलिना जेटली उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं आज की मनोरंजन जगत की टॉप और चर्चित खबरों के बारे में।
सिंगर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस लड़की को लोग पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर बता रहे है। बादशाह की लेटेस्ट फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक्ट्रेस सेलिना जेटली हाल ही में उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सेलिना ने मंदिर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने आध्यात्मिक अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर एक ऐसी जगह है, जो हमेशा के लिए आत्मा को छू जाती है।
एक्ट्रेस मंजरी फडनिस स्ट्रीट डॉग 'माइकी' की मौत से भावुक हो गई हैं। एक्ट्रेस ने रोते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो न्याय की मांग कर रही है। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मंजरी फडनिस का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। सभी लोग इस क्लिप पर रिएक्ट कर रहे हैं।
मलयालम एक्ट्रेस रंजिनी हरिदास ने हाल ही में अपने एक व्लॉग में करियर के दौरान झेली गई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की। रंजिनी हरिदास ने कहा कि वह पिछले करीब 30 सालों से इंडस्ट्री में सम्मान के साथ काम कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने कभी किसी तरह का समझौता नहीं किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर में उन्हें कई असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रंजिनी हरिदास के मुताबिक, म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े एक बड़े कलाकार ने उनसे अपने साथ बिस्तर साझा करने की बात कही थी। वहीं, एक अभिनेता ने उनसे निजी तस्वीर भेजने की मांग की थी। हालांकि, रंजिनी हरिदास ने ऐसे सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया था।
फ्रांस के मशहूर गायक और एक्टर पैट्रिक ब्रूएल एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। 67 वर्षीय कलाकार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन पर 13 महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न, बलात्कार और बलात्कार की कोशिश जैसे मामले शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुछ शिकायतें कई साल पुरानी हैं। पैट्रिक ब्रूएल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगने लगा था कि वह अपने करीबियों को एक-एक करके खो रहे हैं। उस दौरान उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं और उनकी शादी भी टूटने की कगार पर थी। अर्जुन ने कहा कि यही उनकी जिंदगी का सबसे अंधेरा दौर था। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह अपने पिता को भी खो चुके थे और कई दोस्त भी उनसे दूर हो गए थे। अर्जुन ने कहा कि ऐसे कठिन समय में गैब्रिएला डेमेट्रियाड्स उनके जीवन में आईं और उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं। दोनों ने साथ मिलकर मुश्किल हालात का सामना किया।
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्माता दिनेश विजान ने बायोपिक फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। राजकुमार राव इस फिल्म में मशहूर वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।