Entertainment News Today: मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें आज यानी 24 मई को चर्चा में रही। इन खबरों ने लोगों को का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अनिल कपूर का फिल्म ड्रैगन से नया लुक सामने आया है। राम चरण की फिल्म पेड्डी से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी को लेकर एक बड़ी बात बताई। बॉबी देओल ने फिल्म बंदर के लिए बड़ा फैसला लिया। तो चलिए जानते हैं मनोरंजन जगत की आज कौन-कौन सी बड़ी खबरें रहीं।
खुशबू सुंदरने आरती रवि (Aarti Ravi) का समर्थन किया है। रवि मोहन के आरोपों और केनिशा फ्रांसिस विवाद के बीच खुशबू ने आरती को अपनी फैमली बताया और उनका साथ दिया।
दृश्यम 3 (Drishyam 3) एक्ट्रेस अंसीबा हसन ने एक्टर टाइनी टॉम और 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स' (AMMA) के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने संगठन से इस्तीफा दे दिया।
बोनी कपूर ने फिल्म मॉम 2 को लेकर अपडेट दिया और अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी बनाने का विजन शेयर किया। उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) को 'अचीवर' कहा।
राम चरण (Ram Charan) ने भोपाल इवेंट में जसप्रीत बुमराह का नाम भूल जाने पर माफी मांगी। बोले, 'मैं कभी-कभी नाम भूल जाता हूं।' इसके अलावा फिल्म पेड्डी को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 3 घंटे 9 मिनट की होने वाली है।
निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ द लायन किंग देखकर भावुक हो गए। बोले, 'दो सीन ऐसे हैं जो हर पिता को प्रभावित करतो हैं।'
बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर प्रमोशन्स के लिए UK से ब्रेक लेकर भारत आए। फिल्म की रिलीज की तैयारी तेज हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म बंदर 5 जून को रिलीज होने वाली है।
'वर्जिन रिवर' एक्टर स्टुअर्ट मैकलीन (Stewart McLean) लापता होने के कुछ दिन बाद मृत पाए गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
साउथ की फिल्म ड्रैगन से एक्टर अनिल कपूर का नया लुक रिलीज हो गया है। अनिल कपूर अपने इस लुक में धांसू लग रहे हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में नजर आएंगे।
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड के दिवंगत स्टार मैक मोहन पर डॉक्यूमेंट्री का ऐलान हुआ है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'डिस्कवरिंग सांभा' है। मैक मोहन की बेटिया अपने पिता के की कहानियां लोगों को बताएंगी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में रुचि गुर्जर राजस्थानी पोशाक में पहुंचीं, लेकिन यहां पर रुची गुर्जर ने घूंघट में रेड कार्पेट पर एंट्री करके हर किसी को हैरान कर दिया। रुचि के मुताबिक, ये उनका विरोध प्रदर्शन है, घूंघट के प्रति। रुचि का ये लुक अब जमकर वायरल हो रहा है। इस मुद्दे पर विवाद भी शुरू हो गया है।