महंगे फेशियल नहीं, भाग्यश्री का ये देसी नुस्खा ला सकता है चेहरे पर नैचुरल ग्लो

अगर आप बिना ज्यादा खर्च के त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो चावल का पानी (राइस वॉटर) आपकी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है। अभिनेत्री भाग्यश्री भी चेहरे की नैचुरल चमक बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल करने की बात साझा कर चुकी हैं।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Jul 22 2026, 11:57 IST
भाग्यश्री के ग्लो का राजImage Credit : Instagram01 / 07

भाग्यश्री के ग्लो का राज

​भाग्यश्री अपने चेहरे की रंगत को नेचुरली चमकाने के लिए देसी टोनर का यूज करती हैं। ​

चावल का पानी​Image Credit : Instagram02 / 07

चावल का पानी​

ग्लोइंग स्किन के लिए वे राइस वॉटर यानि की चावल का पानी चेहरे पर यूज करती हैं। जिससे स्किन नेचुरली चमकने लगती है।

कैसे करें यूजImage Credit : Instagram03 / 07

कैसे करें यूज

चावल धोने या भिगोने के बाद बचा पानी फेंकने की बजाय चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसे कॉटन की मदद से त्वचा पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें और फिर सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

चेहरे को मिलती है ताजगीImage Credit : Instagram04 / 07

चेहरे को मिलती है ताजगी

दिनभर की धूल, पसीना और थकान के बाद राइस वॉटर त्वचा को फ्रेश महसूस करा सकता है। नियमित स्किनकेयर रूटीन के साथ इसका इस्तेमाल चेहरे को साफ-सुथरा रखने में मदद कर सकता है।

ऑयली स्किन वालों के लिए भी हो सकता है फायदेमंदImage Credit : Instagram05 / 07

ऑयली स्किन वालों के लिए भी हो सकता है फायदेमंद

अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है, तो राइस वॉटर अतिरिक्त तेल को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। हालांकि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहेगा।

घर पर आसानी से तैयार करेंImage Credit : Instagram06 / 07

घर पर आसानी से तैयार करें

आधा कप चावल को अच्छी तरह धोकर साफ पानी में 20–30 मिनट भिगो दें। इसके बाद पानी को छान लें। यही पानी चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रखा जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यानImage Credit : Instagram07 / 07

इन बातों का रखें ध्यान

अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लालपन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को समझना जरूरी है। संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!