आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) का नया पोस्टर जारी हो गया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। पोस्टर में राम चरण का लुक काफी पावरफुल नजर आ रहा है। दूसरी ओर, निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की नई तस्वीरें शेयर कीं। अमिताभ बच्चन ने आज फैंस को लेकर कुछ ऐसा बोला जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में बनी रहीं।
अपकमिंग बायोपिक फिल्म अमरी में अंजली शिवरामन अमृता शेरगिल का रोल निभाने वाली हैं। इसका खुलासा वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में हुआ है।
एक्टर राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म पेड्डी का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होने वाला है। इसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
निक जोनस ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों प्रियंका चोपड़ा कूल लुक में नजर आईं। प्रियंका की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
Hindustan Times से बात करते हुए मुदस्सर अजीज ने कहा कि 'इस बार मैं दर्शकों को कुछ नया देना चाहता था। मैंने सोचा कि क्यों न इस कहानी में ऐसा पति दिखाया जाए जो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हो और पूरी तरह से सभ्य इंसान हो।'
अमिताभ बच्चन ने अपनी सिक्योरिटी टीम से खास तौर पर कहा है कि फैंस के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और सभी को सम्मान मिले। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'ये मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि मुझे इतने लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता है। वही मुझे आगे बढ़ने की ताकत देते हैं, मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं। वो मेरे लिए सिर्फ फैंस नहीं, मेरा बड़ा परिवार हैं।'
एक्टर अर्जुन कपूर आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने लिखा कि 'आज भी ऐसा लगता है जैसे सब कुछ अभी शुरू ही हुआ हो।'
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनके पास शूटिंग के दौरान 3 से 5 वैनिटी वैन्स थीं। अब इस मामले पर उनके को-स्टार गौरव गेरा ने रिएक्ट किया है। इस मामले पर गौरव गेरा ने रणवीर सिंह को डिफेंड किया है। उन्होंने इन खबरों को बिल्कुल गलत बताया है।
कान फिल्म फेस्टिवल से पहले आलिया भट्ट का लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ब्लैक ड्रेस में आलिया भट्ट हुस्न परी लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि सारा अली खान और रकुल प्रीत अपनी सह-कलाकार वामिका गब्बी को नजरअंदाज कर रही थीं। इन दावों को रकुल और वामिका ने गलत बताया है।
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में थलापति विजय का पहला दिन उनके फैंस और समर्थकों के लिए जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल लेकर आया। बता दें कि जोसेफ विजय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके (DMK) प्रमुख एम. के. स्टालिन से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान की फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है।