मनोरंजन जगत की आज कई खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई, तो वहीं कुछ पुराने विवादों पर बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन सामने आया। आज रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट आया। अर्जुन कपूर की मांग पर आज कोर्ट ने फैसला सुनाया। तो चलिए जानते हैं मनोरंजन जगत की किन-किन खबरों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया और अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अश्लील कंटेंट में किया जा रहा है। जब कोर्ट ने इन चीजों को देखा, तो जस्टिस ने कहा कि किसी पब्लिक फिगर से जुड़ी हर चीज को हटाया नहीं जा सकता, जब तक वह साफ तौर पर गलत या आपत्तिजनक न हो।
रितेश देशमुख के लिए ‘राजा शिवाजी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है।
सान्या मल्होत्रा और गुनीत मोंगा एक बार फिर साथ आ रही है। वे अपनी 2021 की फिल्म पगलेट के दूसरे पार्ट पर काम करने वाली हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट के लेखक और निर्देशक उमेश बिष्ट ही इस बार भी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इस नए पार्ट की शूटिंग अगस्त-सितंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
सैफ अली खान की सीरीज कर्तव्य की रिलीज डेट सामने आ गई है। सीरीज कर्तव्य 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
राहुल रॉय की इन दिनों रील बनाने की वजह से ट्रोलिंग हो रही है। अब अर्चना पूरन सिंह ने एक्टर का सपोर्ट किया है। अर्चना ने लिखा कि 'आपको और ताकत मिले राहुल रॉय। अच्छा लगा कि आप वही कर रहे हैं जो आपको खुश रखता है। आप हमेशा शानदार रहे हैं और मैंने आपके पुराने गानों वाले रील्स भी खूब देखे।'
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से जुड़े घर पर हुई फायरिंग के मामले में जांच आगे बढ़ रही है। 30 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने इस घटना को लेकर 1,624 पन्नों की चार्जशीट MCOCA court में दाखिल की। यह मामला इसी साल की शुरुआत में निर्देशक के घर के बाहर हुई घटना से जुड़ा है।
अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान संग विवाद पर चुप्पी तोड़ी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने रिश्ते में आई दूरी के कारणों को फिर से बताया। इंटरव्यू में साफ कहा कि उनके और शाहरुख के बीच दूरियों की वजह “शाहरुख का अहंकार और मेरी आत्म-सम्मान” है। उन्होंने कहा, “शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, लेकिन जब फराह खान के पति ने उनके साथ बहुत बदतमीजी की, तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। वहीं आमिर खान ने शाहरुख के नाम पर अपने कुत्ते का नाम रखा, फिर भी दोनों दोस्त बन गए।”