Bigg Boss Contestant Land in Legal Trouble: रियलिटी शो बिग बॉस में कई सितारे आए और गए। सिर्फ यही नहीं जहां एक तरफ कंटेस्टेंट को फेम और प्यार मिला। वो दूसरी तरफ कई कंटेस्टेंट को इसी फेम से कानूनी पचड़े में फंसना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में आज हम आपको उन स्टार्स के बारें में बताएंगे जिनके लिए फेम अभिशाप बना।
बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद एल्विश यादव का नाम जहरीले सांप, यूट्यूबर संग मारपीट जैसी केस में नाम सामने आया था। कुछ दिन पहले कोर्ट ने उन्हे पुलिस की 14 दिन रिमांड पर भेजा था।
हाल ही में मुनव्वर फारुकी को हुक्का पार्लर रेड केस में पकड़ा गया था, जिसके लिए उन्हे बेल मिल गई। लेकिन पुलिस रिपोर्ट का मानना है की अगर जांच में तंबाकू पाया गया तो उन्हे फिर अरेस्ट किया जा सकता है।
अजाज खान को ड्रग मामले में एनसीबी ने मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था, जिसके लिए उनको 26 महीने के लिए जेल में रखा गया था।
बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी सना रईस खान को कथित तौर पर लोकप्रियता के लिए शाहरुख खान के बेटे के नाम का इस्तेमाल करने के लिए उन पर मानहानि का केस हुआ था।
स्वामी उर्फ विनोदानंद झा पर 2008 में अपने भाई प्रमोद झा की साइकिल दुकान से 11 साइकिलें, महंगे स्पेयर पार्ट्स और एक घर का बिक्रीनामा चुराने का आरोप था।
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने शुक्रवार को छात्रों को भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए हिन्दुस्तानी भाऊ को जेल भेजा था।