TV Actresses Who Not Become Mother: यह बात एकदम सच है कि हर महिला के लिए मां बनने के बाद उनका जीवन बदल जाता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी इंडस्ट्री की उन टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'सूनी कोख' का दर्द लेकर घूम रही हैं। शादी के कई सालों के बाद भी इन हसीनाओं को मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हुआ है। आइए इस लिस्ट पर डाले एक नजर...
सरगुन मेहता ने रवि दूबें से साल 2013 में शादी की थी। दोनों की शादी लगभग 12 साल हो गए हैं और एक्ट्रेस अभी तक मां नहीं बनी है।
अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से शादी की। अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल ने भी पेरेंट्स बनने की कोई प्लानिंग नहीं की है। फैन्स अंकिता लोखंडे से गुड न्यूज सुनने को बेताब हैं।
टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी फैन्स को अभी तक गुड न्यूज नहीं सुनाई है। कविता कौशिक की शादी को भी 8 साल के करीब होने वाले हैं और वो भी मां नहीं बनी हैं।
'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शादी विवेक दाहिया से हुई थी। दोनों की शादी को लगभग 7 साल हो गए हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के घर अभी तक किलकारियां नहीं गूंजीं हैं।
पायल रोहतगी ने संग्राम सिंह को लंबे समय तक डेट करने बाद उनसे शादी की। पायल भी आईवीएफ ट्राई कर चुकी हैं वो असफल रहीं। पायल भी अभी तक मां नहीं बन पाई हैं।
भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कई बार आईवीएफ ट्रीटमेंट कराया है लेकिन उन्हें अभी तक मां बनने का सुख नसीब नहीं हुआ है। मां ना बन पाने का दुःख संभावना कई बार जाहिर कर चुकी हैं।