Dharmendra Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देओल परिवार ने आज यानी 27 नवंबर को मुंबई के सीसाइड लॉन्स, ताज लैंड्स एंड होटल में उनकी याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देने के लिए सोनू निगम कथित तौर पर इस सभा में उन पर फिल्माये गए सदाबहार गाने पेश करेंगे। बेटे बॉबी देओल के बाद अब परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स धर्मेंद्र की आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। देखें ये पिक्स...
धर्मेंद्र के निधन के बाद से बेटे बॉबी देओल का बुरा हाल है। वो बार-बार अपने पिता को याद करते हुए इमोशनल हो रहे हैं। बॉबी देओल अब पिता धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी प्रार्थना सभा स्थल पर पहुंचे। करण देओल भी काफी मायूस दिखाई दिए।
अभय देओल भी अपने ताऊ धर्मेंद्र को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच चुके हैं। इस दौरान अभय देओल भी काफी दुखी नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र की आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा और मौसी अमृता अरोड़ा के साथ पहुंचे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी अपनी सिल्वर कार में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे।