कई लोगों को अचानक से वजन बढ़ने-घटने से सूजन आदि की शिकायत रहती है। ऐस तब होता है जब शरीर के टिश्यू में जरूरत से ज्यादा पानी जमा होने लगता है, तो हाथ-पैर में सूजन दिखाई देने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में वॉटर रिटेंशन या एडिमा कहते हैं। इससे शरीर भारी और थका हुआ महसूस हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
अगर आप रोजाना ज्यादा नमक, अचार, चिप्स और पैकेट वाले फूड खाते हैं, तो शरीर में पानी जमा होने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए नमक का सेवन कम करें और ताजा घर का बना खाना खाएं।
लगातार कई घंटों तक बैठने या खड़े रहने से पैरों में सूजन आ सकती है। इससे बचने के लिए हर थोड़ी देर में टहलें। पैरों को कुछ समय के लिए ऊंचाई पर रखकर आराम करने से भी राहत मिल सकती है।
किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी और गंदगी बाहर निकालती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है। इसके कारण चेहरे, हाथों और पैरों में सूजन हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच करवाएं।
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में पानी जमा हो सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था में भी हाथ-पैरों में सूजन देखने को मिलती है। अचानक सूजन के साथ सिरदर्द या धुंधला दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
दिल ठीक से खून पंप नहीं कर पाता है, तो शरीर में तरल जमा हो सकता है। इससे पैरों और टखनों में सूजन आ सकती है। अगर इसके साथ सांस फूलने या ज्यादा थकान की समस्या हो, तो तुरंत मेडिकल सलाह लें।
Water Retention की समस्या से बचने के लिए संतुलित भोजन करें। पर्याप्त पानी पिएं, नमक कम खाएं और रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें। बिना डॉक्टर की सलाह के पानी निकालने वाली दवाएं या ड्यूरेटिक्स न लें।