Deepika-Ranveer के बच्चे को गोद में खिलाना चाहते हैं ये TV सितारे, बेसब्री से कर रहे हैं नन्हे मेहमान का इंतजार

TV Stars Showers Love On Deepika Padukone-Ranveer Singh: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में भारती सिंह से लेकर रुबीना दिलैक तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Sep 7 2024, 17:38 IST
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के बच्चे को गोद में खिलाना चाहते हैं ये टीवी सितारेImage Credit : Instagram01 / 09

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के बच्चे को गोद में खिलाना चाहते हैं ये टीवी सितारे

TV Stars Showers Love On Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। खास बात तो यह है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ही हाल ही में अस्पताल पहुंचे हैं। ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी आज ही हो सकती है। बता दें कि कई टीवी स्टार्स भी हैं जो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आने वाली इस खुशी के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर गौहर खान तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)Image Credit : Instagram02 / 09

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

रुबीना दिलैक ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मैटरनिटी फोटोशूट पर खूब प्यार लुटाया था। उन्होंने कमेंट किया था, "भगवान आपको और नन्हे मेहमान को आशीर्वाद दे।" इससे कह सकते हैं कि रुबीना भी उनके बच्चे के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

दिशा परमार (Disha Parmar)Image Credit : Instagram03 / 09

दिशा परमार (Disha Parmar)

दिशा परमार ने भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया था। उन्होंने कमेंट में हार्ट शेप वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया था। बता दें कि अनंत अंबानी की हल्दी में दिशा और राहुल की रणवीर सिंह से अच्छी दोस्ती हो गई थी।

मौनी रॉय (Mouni Roy)Image Credit : Instagram04 / 09

मौनी रॉय (Mouni Roy)

टीवी से बॉलीवुड में आईं मौनी रॉय भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हा मेहमान आने का इंतजार कर रही हैं। मौनी रॉय ने उनकी तस्वीरों पर भी लिखा था, "ढेर सारा प्यार।"

भारती सिंह (Bharti Singh)Image Credit : Instagram05 / 09

भारती सिंह (Bharti Singh)

भारती सिंह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसे में वो भी कपल पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। दीपिका-रणवीर के घर नन्हा मेहमान आने पर भारती सिंह भी बेहद खुश होंगी।

एकता कपूर (Ekta Kapoor)Image Credit : Instagram06 / 09

एकता कपूर (Ekta Kapoor)

एकता कपूर बॉलीवुड का हिस्सा हैं और रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण के साथ भी उनकी दोस्ती अच्छी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एकता ने लिखा था, "लाजवाब।"

गौहर खान (Gauahar Khan)Image Credit : Instagram07 / 09

गौहर खान (Gauahar Khan)

गौहर खान भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हे मेहमान के आने की खुशी में काफी खुश दिखीं। उन्होंने दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट देख लिखा था, "भगवान आपको आशीर्वाद दें।"

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)Image Credit : Instagram08 / 09

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)

अब्दु रोजिक जहां भी जाते हैं, सबका दिल जीत लेते हैं। खास बात तो यह है कि वह भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खुशी में खुश नजर आए। मैटरनिटी फोटोशूट पर उनका प्यार देख कह सकते हैं कि अब्दु भी उनके बच्चे को गोद में खिलाना चाहते हैं।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)Image Credit : Instagram09 / 09

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)

कपिल शर्मा की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। कपिल शर्मा दीपिका के बहुत बड़े फैन भी हैं। ऐसे में वह भी उनके बच्चे को गोद में खिलाने की इच्छा रखते होंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!