Actresses Close To Ex Husband: टीवी से लेकर बॉलीवुड दुनिया की हसीनाएं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जैसा कि हाल ही में देखने को मिला चारु असोपा ने तलाक के बाद राजीव सेन को अच्छा दोस्त बताया। इस इंडस्ट्री में सिर्फ चारु ही नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस हैं जो तलाक के बाद भी अपने एक्स हसबैंड को दोस्त मानती है और उनके साथ दुख-सुख करना नहीं भूलती।
अभी हाल ही में एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने एक्स पति भरत तखतानी के लिए बर्थडे पोस्ट किया था। ईशा देओल ने एक्स पार्टनर पर जमकर प्यार लुटाया तलाक के बाद भी।
शादी के 3 साल बाद भी चारु असोपा और राजीव सेन का तलाक हुआ था। दोनों ने जमाने के आगे एक दूजे पर जमकर कीचड़ उछाला लेकिन बेटी जियाना की खातिर दोनों वापिस साथ आए और अच्छे दोस्त बन गए।
साल 2019 में रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट से तलाक लिया था। रिश्ता टूटने के बाद भी रिद्धि डोगरा राकेश बापट को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों इमोशनल समय पर एक दूजे को सहारा भी देते हैं।
ऋतिक रोशन संग 14 साल की शादी तोड़ने के बाद सुजैन खान जिंदगी में आगे बढ़ी। सिर्फ बच्चों के खातिर नहीं बल्कि सुजैन आज भी ऋतिक के काफी करीब लोगों में से एक हैं।
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2021 में आमिर से तलाक लेने के बाद किरण ने उनका हाथ कभी नहीं छोड़ा। दोनों अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ अच्छे माता-पिता भी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक साल 2017 में हुआ। बेटे अरहान के खातिर नहीं बल्कि एक दूजे के लिए भी दोनों के अंदर काफी प्यार आज भी बसा हुआ है।