बॉलीवुड के जाने-जाने स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने से पहले ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। तो चलिए जानते है साल 2026 की अब तक टॉप ओपनर फिल्में कौन-कौन सी है, जिनका रिकॉर्ड रणवीर सिंह की धुरंधर तोड़ने वाली है।
सनी देओल और वरुण धवन की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) लिस्ट में अभी पहले नंबर पर है। फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 32.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
एक्टर शाहिद कपूर और नाना पाटेकर की फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म ओ रोमियो का ओपनिंग डे कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये रहा था।
एक्टर अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस (Ikkis) का नाम भी इस लिस्ट शामिल है। फिल्म इक्कीस का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये रहा था।
साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) ने लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह बनाई है। फिल्म द राजा साब का ओपनिंग डे कलेक्शन 5.20 करोड़ रुपये था।
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) ने भी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। फिल्म मर्दानी 3 का ओपनिंग डे कलेक्शन 4 करोड़ रुपये था।
रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के आसपास होने वाला है।