2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'राजा शिवाजी', ओपनिंग डे पर तोड़ा 'ओ रोमियो' का रिकॉर्ड

2026 Top Opener: एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म राजा शिवाजी साल 2026 की टॉप ओपनर की लिस्ट में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।

Authored by: अभयUpdated May 2 2026, 11:00 IST
इन फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 07

इन फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें लिस्ट

एक्टर रितेश देशमुख की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसी के साथ फिल्म राजा शिवाजी साल 2026 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में अब भी टॉप पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

​धुरंधर 2 (Dhurandhar)Image Credit : IMDb02 / 07

​धुरंधर 2 (Dhurandhar)

एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar) ने ओपनिंग डे पर 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म अब भी लिस्ट में पहले नंबर पर है।

बॉर्डर 2 (Border 2)Image Credit : IMDb03 / 07

बॉर्डर 2 (Border 2)

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। फिल्म बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर 32.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

​भूत बंगला (Bhooth Bangla)Image Credit : IMDb04 / 07

​भूत बंगला (Bhooth Bangla)

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फिल्म भूत बंगला ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

​राजा शिवाजी (Raja Shivaji)Image Credit : IMDb05 / 07

​राजा शिवाजी (Raja Shivaji)

एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है। फिल्म राजा शिवाजी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

​ओ रोमियो (O'Romeo)Image Credit : IMDb06 / 07

​ओ रोमियो (O'Romeo)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो (O'Romeo) लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है। फिल्म ओ रोमियो ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

​इक्कीस (Ikkis)Image Credit : IMDb07 / 07

​इक्कीस (Ikkis)

धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की लीड रोल वाली फिल्म इक्कीस (Ikkis) ने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में छठे स्थान पर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!