Stars Who Would Never Participate In Bigg Boss: सलमान खान के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस हर बार अपने नए सीजन के साथ टीवी में खूब धूम मचाता है। कई सितारों के करियर को भी बिग बॉस ने जबरदस्त उड़ान दी है। लेकिन बहुत से स्टार्स ऐसे भी हैं जो बिग बॉस में आने से कतराते हैं। वह सलमान खान के शो का नाम सुनते ही हाथ जोड़ लेते हैं। इस लिस्ट में कुणाल कामरा से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी जैसे स्टार्स शामिल हैं।
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सलमान खान के 'बिग बॉस' को ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने की बात पर कहा कि इससे बढ़िया मैं मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती होना बेहतर समझूंगा।
अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर ने भी बिग बॉस को ठेंगा दिखा दिया है। उनका मानना है कि वह बिग बॉस के लिए सूट नहीं करती हैं। साथ ही उनकी नजरों में बिग बॉस एक गेम शो बिल्कुल भी नहीं है।
सुनील ग्रोवर ने सालों पहले ही बिग बॉस को ठुकरा दिया था। उनसे जब भी सलमान खान के शो के बारे में बात की, उन्होंने शो का हिस्सा न बनने का ही जवाब दिया। उनका कहना है कि वह किसी जगह पर कैद होकर नहीं रह सकते हैं।
जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया में खूब धाक जमाई हुई है। बिग बॉस के नाम से जेनिफर भी दूर भागती हैं। उनका कहना है कि इससे बढ़िया वह किसी ऐसे शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी, जहां उनकी एक्टिंग और बेहतर हो सके।
अर्जुन बिजलानी ने भी एक नहीं बल्कि कई बार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराया है। अर्जुन बिजलानी ने लाखों रुपये ऑफर होने के बाद भी सलमान खान के शो में कोई रूचि नहीं दिखाई।
दिव्यांका त्रिपाठी का नाम 'बिग बॉस' से बहुत बार जुड़ चुका है। लेकिन हर बार एक्ट्रेस ने इस रियलिटी शो के ऑफर को लात मार दिया। दिव्यांका त्रिपाठी का कहना है, "वो शो मुझे डराता है। जैसा कि मैंने पहले ही कहा है कि मैं इंट्रोवर्ट हूं। तो परिवार से दूर रहना और मेरे पति से दूर रहना मुझे डराता है। मैं लंबे वक्त तक उन लोगों से दूर नहीं रह सकती।"
शमा सिकंदर टीवी और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। बिग बॉस के नाम से शमा ने भी दूर से हाथ जोड़े। उनका कहना है, "मैं लड़ाई नहीं कर सकती। मेरा नेचर उस हिसाब का नहीं है जो घर में रहने के लिए चाहिए।"
'देवों के देव: महादेव' एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने भी बिग बॉस का हिस्सा कभी भी न बनने का फैसला किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह प्राइवेट इंसान हैं जो दुनिया को नहीं दिखाना चाहतीं कि कैसे वह खाना बनाती हैं या बाकी काम करती हैं।