These Stars Slips Into Depression After Bigg Boss: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस' के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बिग बॉस के उन स्टार्स से रूबरू कराएंगे जो शो का हिस्सा बनकर आज भी अपना माथा पीटते हैं। इस लिस्ट में हिमांशी खुराना से लेकर शेफाली जरीवाला तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस' के उन कंटेस्टेंट्स पर-
उमर रियाज ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि बिग बॉस ने मानसिक रूप से उनपर बुरा असर किया था। उन्हें ये तक कहा गया था कि उन्हें शो से बाहर कोई काम नहीं मिलेगा।
कविता कौशिक आज भी बिग बॉस का हिस्सा बनने पर पछताती हैं। उनका मानना है कि शो ने उनकी छवि को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। एक्ट्रेस ने ये तक कहा था कि काश वो बिग बॉस से जुड़ी चीजें अपने अतीत से मिटा पातीं।
अपूर्व अग्निहोत्री भी 'बिग बॉस' के कारण डिप्रेशन में चले गए थे। उनका कनहा था कि बाकी रियलिटी शोज के मुकाबले बिग बॉस में उनका अनुभव सबसे खराब रहा था। वह आज भी शो का हिस्सा बनकर पछताते हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी भी बिग बॉस के कारण डिप्रेशन में चली गई थीं। उनका कहना था कि सलमान खान का शो उनकी पर्सनालिटी को बिल्कुल भी सूट नहीं करा। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स के अजीबों-गरीब अनुभव ने उन्हें डिप्रेशन में डाल दिया था।
शालीन भनोट ने बताया था कि बिग बॉस 16 में रहते हुए वह डिप्रेशन और एंजाइटी का शिकार हो गए थे। शो में कंटेस्टेंट्स द्वारा परेशान करने, कॉर्नर करने के कारण शालीन डिप्रेशन में घिर गए थे। हालांकि निमृत कौर आहलुवालिया ने इस मुसीबत से निपटने में उनकी मदद की थी।
पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना आज भी "बिग बॉस' का हिस्सा बनकर पछताती हैं। उन्होंने कई बार जाहिर किया है कि वह बिग बॉस के कारण डिप्रेशन में आ गई थीं। यहां तक कि हिमांशी कुराना ने शो को श्रापित भी कहा है।
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने बताया था कि 'बिग बॉस 13' के बाद वह डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी परेशानियों से घिर गई थीं, जिससे ठीक होने में उन्हें करीब एक साल लग गया था।
'बिग बॉस 13' का हिस्सा बने अरहान खान का करियर ही सलमान खान के शो ने बर्बाद कर दिया। सीजन 13 में सलमान खान ने अरहान की पोल खोलते हुए बताया था कि वह शादीशुदा हैं और उनका बच्चा भी है। बिग बॉस के बाद अरहान खान के करियर पर बुरी तरह असर पड़ा।