Bigg Boss Winners Who Were Called Undeserving: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को दर्शक लंबे समय से पसंद करते आ रहे हैं। 7 दिसंबर को 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ और इस सीजन के विनर गौरव खन्ना साबित हुए। लोगों को गौरव खन्ना के हाथ में ट्रॉफी देखकर थोड़ी हैरानी हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आज भी ज्यादातर दर्शकों को लगता है कि इनके हाथों में ट्रॉफी नहीं होनी चाहिए थी। लोगों ने मेकर्स के फैसले को अनफेयर बताया है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। तेजस्वी प्रकाश की जीत लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित थी। कई लोगों को लग रहा था कि इस सीजन का विनर करण कुंद्रा या प्रतीक सहजपाल में से कोई एक होगा।
एमसी स्टेन ने 'बिग बॉस 16' का ख़िताब अपने नाम किया था। जब मेकर्स ने एमसे स्टेन को विनर बनाया तो दर्शक हैरान गए थे। ज्यादातर लोग चाहते थे कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई एक विनर होना चाहिए था।
दीपिका कक्कड़ ने 'बिग बॉस 12' का टाइटल अपने नाम किया था। जब मेकर्स ने दीपिका कक्कड़ को विनर घोषित किया तो दर्शक काफी निराश हुए थे। वो श्रीसंथ को विनर बनते हुए देखना चाहते थे।
टीवी एक्ट्रेस जूही परमार को 'बिग बॉस 5' का विनर घोषित किया गया था। दर्शकों को लगता था कि महक चहर इस सीजन की विनर की हकदार थीं।
शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। शिल्पा के फैन्स बेहद खुश थे। हिना खान के फैन्स और कई लोगों ने मेकर्स की आलोचना की। शिल्पा शिंदे को शो की 'अनडिजर्विंग' विनर कहा गया।
सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' जीता था। कई लोगों ने मेकर्स के इस फैसले पर सवाल खड़े पर दिए थे। सना ने बेशक खेल में बने रहने के लिए अपना बेस्ट दिया लेकिन लोगों को उनका विनर ज्यादा रास नहीं आया।
गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के विनर साबित हुए हैं। हालांकि दर्शक अब गौरव खन्ना की तुलना 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टेन से कर रहे हैं। कईयों ने गौरव खन्ना के हाथों में ट्रॉफी थमाने के मेकर्स के फैसले को 'अनफेर' बताया है।