Bigg Boss Makers Biased For These 7 TV Stars: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में हर बार अलग-अलग क्षेत्रों से स्टार्स अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। लेकिन हर सीजन में कोई न कोई कंटेस्टेंट ऐसा जरूर होता है, जो मेकर्स का चहीता होता है। जहां पिछले कुछ सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर अंकिता लोखंडे तक मेकर्स के चहीते रहे तो वहीं इस सीजन में भी विवियन डीसेना लाडले बने हुए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी स्टार्स पर-
'बिग बॉस 11' में शिल्पा शिंदे को अक्सर मेकर्स के साथ-साथ सलमान खान का भी सपोर्ट मिलता। यहां तक कि अंत में उनके हाथ ट्रॉफी भी लग गई थी, जिसे देख दर्शकों का कहना था कि मेकर्स ने पक्षपात दिखाया है।
'बिग बॉस 13' के दर्शक कहीं न कहीं आज भी मानते हैं कि मेकर्स सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पक्षपाती थे। मेकर्स ने उन्हें घर में छूट दी हुई थी, साथ ही उनकी जीत को भी कई बार ऐसा ही देखा गया है। लोगों का मानना था कि आसिम रियाज भी जीत के हकदार थे।
'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे को कई चीजों की छूट मिली थी। उन्हें और विक्की जैन को अपने डॉक्टर से ट्रीटमेंट मिलता था। यहां तक कि जब अंकिता की सासू मां ने उनके खिलाफ इंटरव्यू दिये तो मेकर्स ने एक्ट्रेस का फुल सपोर्ट किया।
एमसी स्टेन ने 'बिग बॉस 16' में जीत दर्ज की थी, लेकिन उनकी जीत से दर्शक बिल्कुल खुश नहीं थे। लोगों का कहना था कि उन्होंने पूरा सीजन सोते हुए काटा है। ऐसे में एमसी स्टेन को ट्रॉफी देखना बहुत गलत है।
'बिग बॉस 16' में साजिद खान की गलतियों पर कई बार मेकर्स ने पर्दा डालने की कोशिश की। दर्शकों का कहना था कि जब-जब साजिद खान नॉमिनेट होते थे, मेकर्स उस सप्ताह एलिमिनेशन ही नहीं करते थे।
'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना हमेशा खुद को मेकर्स का लाडला बताते नजर आते हैं। यहां तक कि काम्या पंजाबी ने भी मेकर्स की पोल खोल दी कि वे विवियन डीसेना को जिताना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने एक्ट्रेस को घर में भेजा।
'बिग बॉस 18' में मेकर्स पर आरोप लगते हैं कि उन्होंने ईशा सिंह को भी लाडली बना लिया है। क्योंकि टाइम का तांडव टास्क में ईशा सिंह भी वक्त की गिनती कर रही थीं। लेकिन मेकर्स ने उनकी गलतियां छुपा दीं और पहले भी कई बार बिग बॉस ईशा सिंह की गलतियों को छुपाते दिखे हैं।