Bigg Boss Contestant Make it to Finale By Playing Safe: विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में चुम दरांग को एक ऐसा खिलाड़ी बताया जा रहा है जो बिना कुछ किए फिनाले में अपनी जगह बना सकती हैं। ऐसे में इसी चीज को देखते हुए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन स्टार्स कज नाम जो बिना कुछ किए फिनाले में पहुंच गए थे। लिस्ट में आरती सिंह से लेकर अली गोनी तक का नाम शामिल है।
बिग बॉस 18 में नजर आ रहीं चुम दरांग का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। दर्शकों का मानना है की वो बिना किसी का सहारा लेकर शो के फिनाले में पहुंच सकती हैं।
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह बिग बॉस सीजन 13 में नजर आईं थी। अपने दम और बिना किसी से ज्यादा झगड़ा कर आरती ने फिनाले में जगह बनाई थी।
बिग बॉस 15 में करण कुन्द्रा ने फिनाले में अपनी जगह बनाई थी। बिना किसी से लड़ाई-हाथापाई कर करण ने फैंस के दम पर फिनाले की टिकेट जीती थी।
एमसी स्टेन सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 के विनर बने थे। लोगों का मानना था कि एमसी विनर की गद्दी पर नहीं बैठने चाहिए थे क्यूंकी उन्होंने शो में कोई योगदान नहीं दिया था।
बिग बॉस सीजन 14 में अली गोनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मार शो में कदम रखा था। बिना किसी योगदान के अली ने शो के फिनाले में जगह बनाई थी, हालांकि ट्रॉफी रुबीना दिलैक के हाथ लगी थी।
बिग बॉस 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने फिनाले में जगह अपने फैंस के जरिए बनाई थी। शो में यूट्यूबर का कोई बड़ा योगदान नहीं रहा था।