Akshay Kumar's Best Opener Movies: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' 16 अप्रैल के दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। मेकर्स ने 16 अप्रैल को इस मूवी का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। पेड प्रीव्यू से होने वाली कमाई को भी अगर जोड़ा जाए, तब भी यह मूवी अक्षय कुमार के करियर की बेस्ट ओपनर बनने से चूक गई है। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको अक्षय कुमार के बेस्ट ओपनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 'भूत बंगला' मात नहीं दे पाई है।
साल 2019 में आई फिल्म 'मिशन मंगल' सच्ची कहानी से प्रेरित है। अक्षय कुमार स्टारर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 29.16 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था और यह अभिनेता के करियर की बेस्ट ओपनर बन गई थी।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने ओपनिंग डे पर 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'सूर्यवंशी' को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भारत में पहला गोल्ड आने के बारे में है। इस मूवी ने पहले दिन बक्स ऑफिस पर 25.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल 5' में कई बड़े-बड़े एक्टर्स नजर आए थे। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 24.35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज डे के दिन 21.06 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
अक्षय कुमार की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'सिंह इज ब्लिंग' 2015 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का ओपनिंग डे का कलेक्शन 20.67 करोड़ रुपये रहा था।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म '2.O' में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया था। यह मूवी पहले दिन 20.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी।
'गुड न्यूज' में भी अक्षय कुमार ने कॉमेडी का तड़का लगाया था। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू के कलेक्शन को भी जोड़ा जाए तो यह मूवी पहले दिन 18 करोड़ रुपये तक की कमाई करने में सफल रह सकती है।