2026 तक छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', 'थामा' को नहीं दे पाई मत

List of Highest-Grossing Horror Comedies: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अब 'भूत बंगला' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। आइए डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 24 2026, 15:18 IST
छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 'भूत बंगला'Image Credit : Instagram01 / 07

छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 'भूत बंगला'

List of Highest-Grossing Horror Comedies: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इस साल 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। 'भूत बंगला' से पहले कई हॉरर कॉमेडी मूवीज हैं, जो दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल रही हैं। इन सभी ने बॉक्स ऑफिस पर भी भर-भरके कमाई की और निर्माताओं की झोली पैसों से बार दी है। अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' भी ठीक-ठाक कमाई कर साल 2026 में अब तक रिलीज होने वाली छठी हाईएस्ट-ग्रॉसर बन गई है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

स्त्री 2Image Credit : Instagram02 / 07

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 875 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। यह मूवी इस लिस्ट में पहले स्थान पर कब्जा जमाए बैठी है।

भूल भुलैया 3Image Credit : Instagram03 / 07

भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 424 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म दूसरे नंबर है।

भूल भुलैया 2Image Credit : Instagram04 / 07

भूल भुलैया 2

'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी को मेकर्स ने कास्ट किया था। इस हॉरर कॉमेडी मूवी ने 266 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म तीसरे स्थान पर है।

स्त्रीImage Credit : Instagram05 / 07

स्त्री

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' जब रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह हॉरर कॉमेडी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

थामाImage Credit : Instagram06 / 07

थामा

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 170 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'थामा' क इस लिस्ट में 5वां स्थान मिला है।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram07 / 07

भूत बंगला

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म 'मुंज्या' के लाइफटाइम बिजनेस को मात देकर इस लिस्ट में छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। फिल्म दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!