Ranveer Singh's Rejected Movies: रणवीर सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को बीच में ही छोड़ दिया है। कईयों का मानना है कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने यह फैलसा किया। 'डॉन 3' से पहले भी रणवीर सिंह कई मूवीज को ठेंगा दिखा चुके हैं, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
मीडिया में कई दिनों से रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं कि रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' को करने से मना कर दिया है। इस मूवी में वो शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले थे।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी रणवीर सिंह को अहम रोल में कास्ट किया जाना था लेकिन डायरेक्टर के साथ हुए मतभेद के बाद अभिनेता ने यह मूवी भी छोड़ दी। फिल्म में अब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई देंगे।
मेकर्स को लगता था कि इस मूवी के लिए रणवीर सिंह एकदम परफेक्ट साबित होंगे। लेकिन रणवीर सिंह ने यह मूवी नहीं की और निर्माताओं ने बाद में विक्की कौशल को कास्ट किया। फिल्म सफल रही थी।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर को अहम रोल में देखा गया था। बहुत कम लोग यह जानते है कि इसमें रणवीर सिंह होते अगर उन्होंने यह फिल्म ना की होती।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'आंखों देखी' के लिए रणवीर सिंह को मेकर्स कास्ट करना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ मना कर दिया था।
शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर मूवी 'कबीर सिंह' को ना कहकर रणवीर सिंह ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गलती की थी। यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।