Dhurandhar में रहमान डकैत के रोल को रिजेक्ट कर खून के आंसू रो रहे हैं ये एक्टर्स!! सुबह-शाम होता है पछतावा

Rehman Dakait Role: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल निभाकर धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस रोल के लिए अक्षय खन्ना से पहले मेकर्स ने कई लोगों को अप्रोच किया था। हालांकि सभी ने रहमान बनने से मना कर दिया। धुरंधर के हिट होने के बाद अब ये लोग दिन-रात पछता रहे है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 4 2026, 17:50 IST
धुरंधर रिजेक्ट कर पछता रहे हैं ये एक्टर्सImage Credit : Dhurandhar movie pics01 / 06

धुरंधर रिजेक्ट कर पछता रहे हैं ये एक्टर्स

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रोल में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनका किरदार इतना जबरदस्त और यादगार रहा कि दर्शक अभी भी उसकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस रोल के लिए अक्षय खन्ना से पहले फिल्म के मेकर्स कई बड़े सितारों को अप्रोच कर चुके थे। लेकिन सभी ने रहमान डकैत बनने से साफ मना कर दिया था। अब धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद वे सभी कलाकार दिन-रात पछता रहे हैं कि उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया। अक्षय खन्ना के शानदार परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि कभी-कभी सही एक्टर के हाथ लगने से किरदार कितना यादगार बन सकता है।

अक्षय ने मचाया धमालImage Credit : Dhurandhar movie pics02 / 06

अक्षय ने मचाया धमाल

अक्षय खन्ना अपनी फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के खूंखार रोल के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म से ही उनका परफॉर्मेंस दर्शकों को काफी पसंद आया।

अक्षय नहीं थे पहली पसंदImage Credit : Dhurandhar movie pics03 / 06

अक्षय नहीं थे पहली पसंद

क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना, रहमान डकैत के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि रहमान डकैत का रोल तीन बड़े अभिनेताओं ने ठुकरा दिया था। इनमें एक साउथ का एक्टर और दो बॉलीवुड के थे।

मुकेश छाबड़ा ने बताया सचImage Credit : Dhurandhar movie pics04 / 06

मुकेश छाबड़ा ने बताया सच

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'वे लोग अजीब तर्क दे रहे थे। कह रहे थे कि यह एनसेंबल कास्ट है और यह रणवीर सिंह की फिल्म है।” तीन एक्टर्स के मना करने के बाद मुकेश छाबड़ा ने अक्षय खन्ना को रोल ऑफर किया। अक्षय ने स्क्रिप्ट सुनी और एक दिन के अंदर हां कर दी।

मुकेश ने कही ये बातImage Credit : Dhurandhar movie pics05 / 06

मुकेश ने कही ये बात

मुकेश छाबड़ा ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, 'वे दिल से फैसला लेते हैं। उनके आसपास चार लोग उन्हें प्रभावित नहीं करते।' बता दें कि अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

धुरंधर और धुरंधर 2 के स्टार्सImage Credit : Dhurandhar movie pics06 / 06

धुरंधर और धुरंधर 2 के स्टार्स

धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सीक्वलधुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें हमजा अली माजरी यानी जस्कीरत सिंह रंगी की कहानी आगे बढ़ी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!