भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर वाद-विवाद चला रहता है। लड़ाई-झड़गे के अलावा कुछ ऐसा भी है जो इन दिनों देशों को जोड़ता है वो है सिनेमा। एक तरफ जहां इंडिया के लोगों को पाकिस्तानी ड्रामा देखना पसंद हैं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोगों को बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद आती हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया। बॉलीवुड की ये फिल्में पड़ोसी देश में भी हिट हुई थी।
यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान पाकिस्तान में भी हिट हैं। वहां के लोग एक्टर की फिल्में देखना पसंद करते हैं। बजरंगी भाईजान जो खुद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बनी है इसे पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने वहाँ करीब 10 करोड़ की कमाई की थी।
आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक पीके को इंडिया ही नहीं बाकि दूसरे देशों में भी पसंद किया गया था। क्या आपको पता है पीके को पाकिस्तान में भी खूब देखा था। कई दिनों तक आमिर खान की फिल्म के शो थिएटर्स में चलते रहे थे।
रणबीर कपूर की हिट फिल्म जिसमें उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक की थी वह इंडिया में तो छाई थी ही बल्कि पाकिस्तान में भी इस कहानी को खूब पसंद किया गया था। रणबीर कपूर की ये फिल्म एक महीने तक थिएटर में लगी रही थी।
2013 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म धूम 3 पाकिस्तान में हिट साबित हुई थी। जनता ने इसे बार-बार देखा था। पाकिस्तान में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
सलमान खान से पाकिस्तान की जनता भी प्यार करती हैं और इसके गवाह उनकी फिल्में हैं जो थिएटर्स में लगते ही हिट हो जाती हैं। सलमान खान की सुल्तान को तो वर्ल्डवाइड प्यार मिला था। यह पाकिस्तान में हिट हुई थी।
दिलवाले (2015) में शाहरुख खान और काजोल का रोमांस पाकिस्तान में बहुत हिट रहा। इस मशहूर जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री और गेरुआ जैसे आकर्षक गानों ने इस फिल्म को लोगों के लिए यादगार बना दिया था।