Badshah ने तलाक के 6 साल बाद दूसरी बार लिये सात फेरे, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को बनाया हमसफर

Badshah Ties Knot Again With Actress Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। बादशाह ने एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 24 2026, 12:40 IST
बादशाह ने रचाई दूसरी शादीImage Credit : Poonam Rikhi Instagram01 / 08

बादशाह ने रचाई दूसरी शादी

Badshah Ties Knot Again With Actress Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने गानों व रैप के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बादशाह ने अपने गानों से दुनिया भर में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में बादशाह गाने नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। बादशाह ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। तलाक के छह साल बाद उन्होंने नई शुरुआत करते हुए दूसरी बार शादी रचाई है। इससे जुड़ी बादशाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

ईशा रिखी को बनाया हमसफरImage Credit : Poonam Rikhi Instagram02 / 08

ईशा रिखी को बनाया हमसफर

बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को अपना हमसफर बनाया। दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिये।

एक-दूजे को पहनाई वरमालाImage Credit : Poonam Rikhi Instagram03 / 08

एक-दूजे को पहनाई वरमाला

बादशाह और ईशा रिखी ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई। शादी में जहां ईशा रेड सूट में दिखाई दीं तो वहीं बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए।

मंडप में बैठे आए नजरImage Credit : Poonam Rikhi Instagram04 / 08

मंडप में बैठे आए नजर

बादशाह और ईशा रिखी की मंडप से तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे एक-दूजे का हाथ थामकर बैठे नजर आए। बादशाह को दूसरी शादी के लिए लोगों से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।

परिवार संग दिये पोजImage Credit : Poonam Rikhi Instagram05 / 08

परिवार संग दिये पोज

बादशाह और ईशा रिखी ने शादी के बाद परिवार संग जमकर पोज दिये। बादशाह की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे बादशाह और ईशाImage Credit : Poonam Rikhi Instagram06 / 08

सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे बादशाह और ईशा

बादशाह और ईशा रिखी सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। साल 2022 से ही दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी।

साथ में प्यारा लगा कपलImage Credit : Poonam Rikhi Instagram07 / 08

साथ में प्यारा लगा कपल

बादशाह और ईशा रिखी साथ में बेहद खूबसूरत लगे। जहां एक्ट्रेस ऑरेंज साड़ी में नजर आईं तो वहीं बादशाह ने ब्लू कुर्ता और व्हाइट सलवार में अपना डैशिंग अंदाज दिखाया।

बादशाह को मिली खूब सारी बधाइयांImage Credit : Poonam Rikhi Instagram08 / 08

बादशाह को मिली खूब सारी बधाइयां

बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि बादशाह की पहली शादी साल 2012 में हुई थी, लेकिन 2020 में ही उनका तलाक हो गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!