​Anupamaa 7 Twist: प्रेम के चक्कर में अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी राही, सब बर्बाद करने की कसम खाएगी श्रुति​

​Anupamaa 7 Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में तूफान आने वाला है। सीरियल में अनुपमा और राही के बीच दूरियां आ गई हैं लेकिन अब राही अपनी मां के लिए जहर उगलेगी। राही और प्रेम की दूरियां कम होंगी।

Authored by: कविताUpdated Apr 29 2026, 13:36 IST
अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान, राही निकालेगी भड़ासImage Credit : Jiohotstar01 / 08

अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान, राही निकालेगी भड़ास

Anupamaa 7 Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं लेता है। सीरियल में अनुपमा गोवा से अहमदाबाद वापिस आ चुकी है और यहां पर वह दिग्विजय के साथ मिलकर नया रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग कर रही हैं। इस फैसले में अंश उसके साथ है लेकिन अब तक राही को ये सब कुछ नहीं पता है। अब राही को भी अनुपमा के नए रेस्टोरेंट के बारे में बता जलेगा, जिसके बाद वह एक बार फिर अपनी मां से नफरत करने लगेगी। इतना ही नहीं, श्रुति की वापसी से अनुपमा फिर से परेशानी में पड़ती हुई नजर आएगी। अपकमिंग एपिसोड में श्रुति अनुपमा से सब छीन लेने का फैसला लेगी।

दिग्विजय को जिम्मेदारी देगी अनुपमाImage Credit : Jiohotstar02 / 08

दिग्विजय को जिम्मेदारी देगी अनुपमा

अनुपमा दिग्विजय के साथ अपनी मां के घर पर रह रही है। यहां पर दिग्विजय अनुपमा को धन्यवाद देगा। इसके बाद अनुपमा दिग्विजय को एक जिम्मेदारी देगी। वह दिग्विजय को रेस्टोरेंट के लाइसेंस का सारा काम करवाने के लिए कहेगी। इस मौके पर दिग्विजय अनुपमा से उसके परिवार के बारे में पूछ लेगा।

अनुपमा के खिलाफ होगी बाImage Credit : Jiohotstar03 / 08

अनुपमा के खिलाफ होगी बा

अनुपमा रेस्टोरेंट खोल रही है और उसके इस फैसले से शाह हाउस में हंगामा हो गया है। पाखी और तोषू किसी तरह बापू जी को मनाने में लगे हैं कि वो अनुपमा को रोके। इस बार बा भी अनुपमा के खिलाफ होती है। बा को डर है कि अनुपमा के इस कदम से कोठारी परिवार उनके घरवालों को निशाना बनाएगा।

बापू जी का फूटेगा गुस्साImage Credit : Jiohotstar04 / 08

बापू जी का फूटेगा गुस्सा

बापू जी पहले तो तोषू. पाखी और अपनी पत्नी लीला को जवाब देते नहीं है, लेकिन फिर अचानक ही उनका गुस्सा फट पड़ता है। वह तीनों को साफ बोलते हैं कि वह अनुपमा के साथ ही है और उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे। बा किसी तरह अपने पति को समझाने की कोशिश करती है लेकिन हसमुख नहीं मानता।

अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी राहीImage Credit : Jiohotstar05 / 08

अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी राही

राही अंश से बात करती है और तब ही उसे पता चलता है कि अनुपमा लौट आई है। इसी दौरान अंश उसे बताता है कि अनुपमा एक नया रेस्टोरेंट खोल रही है। ये सुनकर राही भड़क जाती है। वह साफ बोलती है कि उसके पति का रेस्टोरेंट का सपना तोड़कर वह खुद रेस्टोरेंट खोल रही हैं। वह अपनी मां को खूब भला-बुरा बोलती है। अनुपमा को वह सेल्फिश का टैग देती है।

अकेले पड़ेगी अनुपमाImage Credit : Jiohotstar06 / 08

अकेले पड़ेगी अनुपमा

कहानी में दिखाया जाएगा कि अनुपमा राही और प्रेम का पता लगाने की कोशिश करेगी। इस मौके पर वह उस शख्स से बात करेगी, जिन्होंने अनुपमा को रेस्टोरेंट में सर्वे का ऑफर दिया था। तब अनुपमा को पता चलता है कि प्रेम ने लाइसेंस के लिए फिर से अप्लाई ही नहीं किया। इसके बाद अनुपमा काफी अकेला महसूस करती है। वह राही को बताना चाहती है कि वह रेस्टोरेंट खोल रही है।

श्रुति करेगी सब बर्बादImage Credit : Jiohotstar07 / 08

श्रुति करेगी सब बर्बाद

इन सबके बीच श्रुति अकेली एक सड़क पर खड़ी होगी। वो अपने फोन में अनुज और राही की पुरानी फोटो देख रही होती है। इस मौके पर वह बोलती है कि पहले तो उनसे अच्छाई में अनुपमा को सब कुछ दे दिया था लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं होने देगी। श्रुति यहां पर अनुपमा से सब छीन लेने की कसम खा लेती है।

प्रेम की बाहों में रोएगी राही Image Credit : Jiohotstar08 / 08

प्रेम की बाहों में रोएगी राही

अब राही को प्रेम का प्यार मिलेगा। प्रेम राही के साथ बात करने की कोशिश करेगा लेकिन राही पहले ही उसकी बाहों में रोने लगेगी। प्रेम इस मौके पर डर जाता है और राही को शांत करवाता है। प्रेम राही से अपने बर्ताव के लिए माफी तक मांग लेता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!