Anupamaa 7 Twist: राही के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा प्रेम, बर्बादी बन अनुपमा को चुनौती देगी श्रुति

Anupamaa 7 Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। अब श्रुति सीधा अनुपमा के सामने आ जाएगी। श्रुति अनुपमा को चुनौती देगी। इतना ही नहीं, राही की जिंदगी में भी हंगामा होगा। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Apr 30 2026, 12:32 IST
अनुपमा में आएगा तूफान, पढ़ें ये 7 ट्विस्ट01 / 08

अनुपमा में आएगा तूफान, पढ़ें ये 7 ट्विस्ट

Anupamaa 7 Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आ रहे हैं। मेकर्स किसी तरह शो को फिर से नंबर 1 पर लेकर जाना चाहते हैं, जिस वजह से कहानी में बड़े बड़े बदलाव हो रहे हैं। शो में श्रुति की वापसी हो चुकी है और अब श्रुति अनुपमा से राही को छिनने आई है। अब तक श्रति सिर्फ राही से मिली थी लेकिन अब अनुपमा से भी श्रुति का सामना होगा। इस मौके पर दोनों की तगड़ी बहस होगी। इसके अलावा, प्रेम राही के आगे माफी मांगता हुआ नजर आएगा। अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद तमाशे होने वाले हैं। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं।

राही के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा प्रेम02 / 08

राही के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा प्रेम

प्रेम को अपनी गलती का एहसास हो गया है और प्रेम राही के करीब आने की कोशिश करता है। अब प्रेम राही से माफी भी मांगेगा। प्रेम राही के पैरों में बैठकर माफी मांगेगा। इस मौके पर राही उसे माफ तो कर देगी, लेकिन प्रेम जान जाएगा कि राही ने दिल से उसे माफ नहीं किया है।

प्रेम से अनुपमा का सच छुपाएगी राही03 / 08

प्रेम से अनुपमा का सच छुपाएगी राही

राही इस मौके पर कुछ नहीं बोलेगी। वह अनुपमा के रेस्टोरेंट खोलने के फैसले से परेशान होगी। प्रेम राही से बार बार परेशानी की वजह भी पूछता है लेकिन राही उसे कुछ नहीं बताती। राही टेंशन में होती है कि अगर प्रेम को अनुपमा के रेस्टोरेंट का सच पता चल गया तो वह कैसे रिएक्ट करेगा।

अनुज की फोटो देख चौंक जाएगी अनुपमा04 / 08

अनुज की फोटो देख चौंक जाएगी अनुपमा

दूसरी तरफ अनुपमा मंदिर जाएगी। यहां पर श्रुति वीआईपी दर्शन करती है और इसी वजह से सभी लोगों को मंदिर के बाहर रोक देते हैं। अनुपमा भी भीड़ में होती है। श्रुति जैसे ही निकलती है तो उसका लॉकेट अनुपमा के पास गिर जाता है। अनुपमा उस लॉकेट में अनुज की फोटो देखकर हैरान रह जाती है। वह परेशान हो जाती है कि कौन अनुज की फोटो लेकर घूम रहा है।

मंदिर में श्रुति से मिलेगी अनुपमा05 / 08

मंदिर में श्रुति से मिलेगी अनुपमा

इसके बाद मंदिर में श्रुति और अनुपमा का आमना सामना होता है। श्रुति अनुपमा को बताती है कि वो लॉकेट उसका है। श्रुति इस मौके पर अनुपमा को खूब सुनाती है। वह उससे साफ बोलती है कि वह राही को उससे वापिस लेकर चली जाएगी। श्रुति कहती है कि उसे लगता था कि राही उसके साथ खुश है, लेकिन ऐसा नहीं है।

अनुपमा से राही को छीन लेने की धमकी देगी श्रुति06 / 08

अनुपमा से राही को छीन लेने की धमकी देगी श्रुति

श्रुति अनुपमा को चिल्ला-चिल्लाकर कहती है कि अब वह राही को उसके पास नहीं रहने देगी। वह खुद राही को अपने दूर कर चुकी है और अब वह राही को अपनी जिंदगी में लेकर आएगी। अनुपमा ये सुनकर हैरान रह जाती है और श्रुति को टोक देती है। हालांकि, श्रुति ये भी कहती है कि अनुज की खुशी के लिए वह पिछली बार पीछे हट गई थी लेकिन इस बार वह राही को दूर नहीं जाने देगी।

राही को आएगा बुरा सपना07 / 08

राही को आएगा बुरा सपना

इन सबके बीच राही को एक बुरा सपना आएगा। राही जागते हुए देखेगी कि प्रेम को अनुपमा के रेस्टोरेंट के बारे में पता चल गया है और वो उस पर खूब गुस्सा करता है। इतना ही नहीं, प्रेम के हाथ में चोट तक लग जाती है। वह घर में खूब तोड़फोड़ करता है। इस सपने से राही घबरा जाती है और कोई बड़ा कदम उठाने का फैसला लेती है।

श्रुति को पुराना सब याद दिलाएगी अनुपमा08 / 08

श्रुति को पुराना सब याद दिलाएगी अनुपमा

अनुपमा इस मौके पर श्रुति को करारा जवाब देगी। सबसे पहले वह राही को अपनी बेटी बताएगी। इसके बाद वह श्रुति को याद दिलाएगी कि कैसे सालों पहले अनुज ने उसे सबसे दूर जाने के लिए कहा था। पहले भी वह चालबाजी ही चलती थी और अब एक बार फिर वह चालबाजी पर उतर आई है। अनुपमा यहां पर राही पर घमंड दिखाती है कि वह वापिस लौटकर जरूर आएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!