Anupamaa 7 Maha Twist in Hindi: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो 'अनुपमा' (Anupamaa) टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता था। लेकिन पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी में भारी गिरावट आई है। ऐसे में मेकर्स शो की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। अब आज रात के एपिसोड पर नजर डालें तो अनुपमा और राही दोनों मिलकर राधा के बाप को मजा चखाएंगे। वहीं राम-सीता बन प्रेम और राही शादी करेंगे। चलिए एक नजर डालते हैं।
'अनुपमा' के आज 9 दिसंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा की राधा का बाप उसे बेच रहा होगा की तभी वहाँ पर अनुपमा और राही आ जाएंगे तो वह उसे बचा लेंगे। यहाँ तक की अनुपमा, राधा के बाप को सबक भी सिखाती है।
रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' अपनी कहानी के लिए काफी फेमस है। आज रात के एपिसोड की बात करें तो तोशु ही राधा को उसके बाप के यहां छोड़कर आता है। ऐसे में जब उसे पता चलता है कि अनु माँ को पता लग गया तो वह काफी डर जाता है।
'अनुपमा' के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपमा और राही घर वापिस आते हैं। राधा को उनसे साथ में नहीं देख तोशु काफी खुश हो जाता है लेकिन तभी अनुपमा जमकर उसकी क्लास लगाती है।
'अनुपमा' के 9 दिसंबर के एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपमा और राही दोनों मिलकर राधा को घर वापिस ले आएंगे। राधा घर आते ही सबसे पहले प्रेम के पास जाती है और उसे गले लगा लेती है।
अनुपमा और राही दोनों राधा को उसके बाप से छुड़ा कर घर वापिस ले आते हैं। राधा की माँ की तबीयत के बारे में जान राही फैसला लेती है कि अब से वह राधा की जिम्मेदारी लेगी। वह उसको संभालेगी।
'अनुपमा' का आने वाला एपिसोड और भी दिलचस्प होने वाला है। आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा की राम-सीता बन प्रेम और राही आपस में शादी लेंगे। इस दौरान सभी घरवाले भी वही मौजूद होंगे।
अनुपमा के आगे आने वाले एपिसोड में प्रेम और राही, राम-सीता बन 7 फेरे लेंगे। ये देख माही के होश उड़ जाएंगे। वह जलन में कुछ बड़ा कादम उठाने का फैसला करती है।