Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा की खास दोस्त ने थामा प्रेम का हाथ, कॉम्पिटीशन से पहले घमंड में चूर हुआ दामाद

Anupamaa 7 Maha Twist 15 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की खास दोस्त प्रेम का साथ देगी। वहीं दूसरी ओर कॉम्पिटीशन से पहले प्रेम घमंड में चूर दिखेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 15 2026, 12:36 IST
'अनुपमा' में 15 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Instagram01 / 08

'अनुपमा' में 15 जुलाई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 15 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। 'अनुपमा' में प्रेम और अनुपमा का कॉम्पिटीशन नजदीक आ चुका है। सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा और प्रेम ने अपनी-अपनी टीम बांट ली है और दोनों ही एक-दूजे को मात देने के लिए तैयार हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट पर-

श्रुति का मुंह बंद कराएगा प्रेमImage Credit : Instagram02 / 08

श्रुति का मुंह बंद कराएगा प्रेम

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम का कैफे संभालने की जिम्मेदारी अनिल और राजा लेते हैं। लेकिन श्रुति कहती है कि बच्चा सब संभाल सकते हैं, लेकिन कैफे संभालने के लिए किसी प्रोफेशनल को लाना पड़ेगा। इसपर प्रेम कहेगा कि मुझे अपने काका और भाई पर पूरा भरोसा है।​

अनुपमा से अपना दर्द बांटेगी ख्यातिImage Credit : Instagram03 / 08

अनुपमा से अपना दर्द बांटेगी ख्याति

​अनुपमा से मिलने के लिए ख्याति कैफे आएगी। वो अनुपमा से अकेले में बात करेगी और कहेगी कि प्रेम ने आपके साथ बहुत बदतमीजी की है। उन बदतमीजियों के लिए मैं अभी तक माफी भी नहीं मांग पाई हूं। लेकिन प्रेम चाहता है कि मैं कॉम्पिटीशन में उसका साथ दूं। लेकिन मैं ये कैसे कर सकती हूं।​

ख्याति की असमंजस दूर करेगी अनुपमाImage Credit : Instagram04 / 08

ख्याति की असमंजस दूर करेगी अनुपमा

​अनुपमा ख्याति की असमंजस दूर करेगी। वो कहेगी कि आप बेहिचक प्रेम का साथ दीजिए। इससे मेरे और आपके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जब राही और प्रेम के इतना कुछ करने के बाद भी मेरे मन में उनके लिए प्यार नहीं कम पड़ा तो अब कैसे कम हो जाएगा।​

प्रेम से हाथ मिलाएगी ख्यातिImage Credit : Instagram05 / 08

प्रेम से हाथ मिलाएगी ख्याति

​अनुपमा की बात सुनने के बाद ख्याति प्रेम के कैफे पहुंचेगी। वो प्रेम को सबके सामने बताएगी कि मैं तुम्हारे साथ हूं और कॉम्पिटीशन में भी तुम्हारा साथ ही दूंगी। ये बात सुनकर प्रेम खुशी से झूम उठता है और ख्याति को गले लगा लेता है।​

कॉम्पिटीशन के लिए निकलेगा दोनों परिवारImage Credit : Instagram06 / 08

कॉम्पिटीशन के लिए निकलेगा दोनों परिवार

​अनुपमा जहां अपनी टीम के साथ कॉम्पिटीशन के लिए तैयार होती है तो वहीं दूसरी ओर कोठारी परिवार में भी प्रेम और उसकी टीम तैयार खड़ी रहती है। जहां बापूजी अनुपमा और बाकी लोगों का टीका करेंगे तो वहीं मोटी बा सबको दही चीनी खिलाएंगी।​

आमने-सामने आएंगे प्रेम और अनुपमाImage Credit : Instagram07 / 08

आमने-सामने आएंगे प्रेम और अनुपमा

​कॉम्पिटीशन के लिए अनुपमा और प्रेम की टीम आमने-सामने आती है। अनुपमा अपनी बेटियों को देखकर उन्हें शुभकामनाएं देती है। लेकिन प्रेम कहता है कि हमें आपकी विशेज नहीं चाहिए। आप हारने के लिए तैयार रहिए।​

अनुपमा के पैर छूकर आशीर्वाद लेगी राहीImage Credit : Instagram08 / 08

अनुपमा के पैर छूकर आशीर्वाद लेगी राही

​कॉम्पिटीशन से पहले अनुपमा और राही एक-दूजे से मिलते हैं। अनुपमा राही से कहती है कि तेरे सिर पर हाथ रखकर तुझे आशीर्वाद देने का मन है। लेकिन पता नहीं तुझे कैसा लगे। इसलिए यहीं ऑल द बेस्ट। ये सुनते ही राही अनुपमा के पैर छूती है और आशीर्वाद लेती है। अनुपमा उसे विजयी भव: कहकर आशीर्वाद देती है। इतना ही नहीं, अनुपमा राही को गले भी लगाती है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' में आखिर किसके हाथ जीत लगेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!