आयशा टाकिया से लेकर सुष्मिता सेन तक कई हसीनाओं ने फेशियल सर्जरी करवाई है। आयशा टाकिया की पहले की और अब की तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर है। नेटिजन्स ने आयशा को उनके बदले लुक के लिए काफी ट्रोल किया है।
राखी सावंत ने भी कई सर्जरीज करवाई हैं। हालांकि उनकी सर्जरी के बाद लुक काफी अटपटा सा हो गया है।
कोएना मित्रा का लुक भी फेशियल सर्जरी के बाद काफी बदल गया। उनकी नाक पतले से काफी अटपटी लगती है।
सुष्मिता सेन ने हालांकि किसी भी फेशियल सर्जरी के बारे में स्वीकारा नहीं है। लेकिन उनके लुक्स में बदलाव साफ है। सुष्मिता ने बोटोक्स करवाया है, जिसके बाद उनके होंठ और जॉलाइन काफी ट्रोल हुए हैं।
मौनी रॉय की फेशियल सर्जरी के बाद वाले लुक्स को भी खासा पसंद नहीं किया गया है।
अनुष्का शर्मा का लिप फिलर्स सर्जरी भी फेल रहा था, इस सर्जरी के बाद उन्हें लंबे समय तक ट्रोल किया गया है।
सोफिया हयात की कॉस्मेटिक सर्जरी ने भी चर्चा बटोरी है।