शहर

पुणे में फिर कोयता गैंग का हमला, युवक पर बीच सड़क ताबड़तोड़ वार, CCTV में कैद हुई वारदात

पुणे के कोथरूड इलाके में 8 से 10 बदमाशों ने मोबाइल दुकान के बाहर खड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

कोथरूड में बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला

Photo : Times Now Digital

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बार फिर कोयता गैंग का आतंक देखने को मिला। मंगलवार को कोथरूड इलाके में 8 से 10 बदमाशों ने एक युवक पर बीच सड़क धारदार हथियार (कोयता) से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

मोबाइल दुकान के बाहर किया हमला

पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमित शिंदे के रूप में हुई है। वह कोथरूड स्थित एक मोबाइल दुकान में काम करता है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह दुकान के बाहर खड़ा था। तभी 8 से 10 हमलावर वहां पहुंचे और उस पर कोयता से जानलेवा हमला किया।

सिर पर किए कई वार

हमलावरों ने अमित शिंदे के सिर पर लगातार कई बार कोयता से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला पुरानी रंजिश का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article