क्राइम

यूपी में हैवानियत: पेट्रोल पंप पर हुआ झगड़ा, आरोपी ने कुल्हाड़ी से काट दिए युवक के दोनों हाथ

इस घटना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि कोतवाली नगर पुलिस को इस हमले के बारे में सूचना मिली और घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इलाके का निरीक्षण किया।

Image

यूपी में भयावह वारदात।

Photo : PTI

Mahoba Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा में अपराध की भयावह घटना सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ कलाई से काट दिए। युवक के सिर और पैर में भी चोटें लगी हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की पहचान विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। पीड़ित कोतवाली पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले सुभाष नगर का रहने वाला है। घायल अवस्था में पीड़ित को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर आगे के इलाज के लिए उसे वहां से झांसी रेफर कर दिया गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित

सोशल मीडिया में पीड़ित का वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। वीडियो में विक्की को खून से लथपथ सड़क पर लेटा हुआ और मां को उसके बगल में रोते हुए देखा जा सकता है। वह एक कपड़े में कटे हुए हाथों को रखने और रक्त का बहाव रोकने के लिए सिर को किसी दूसरे कपड़े से ढंकने की कोशिश करती है। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

पीड़ित को झांसी रेफर किया गया

इस घटना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि कोतवाली नगर पुलिस को इस हमले के बारे में सूचना मिली और घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इलाके का निरीक्षण किया। सिंह ने कहा कि शुरुआती इलाज के लिए घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद आगे के इलाज के लिए उसे झांसी रेफर कर दिया गया।

हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ

शुरुआती जांच के मुताबिक ऐसा लगता है कि आरोपी की पीड़ित से जान-पहचान थी। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है। परिवार की तरफ से शिकायत मिलने के बाद प्रासंगिक धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article