अध्यात्म

घर के मुख्य द्वार के सामने दीवार होनी चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु नियम और समाधान

Main Gate Vastu Tips: क्या आपके भी घर के मुख्य द्वार के सामने दीवार है? अगर हां, तो चलिए जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार ये ठीक है या नहीं और यदि ये शुभ नहीं है तो इसके अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय क्या हैं।

Image

घर में मेन गेट के सामने दीवार होनी चाहिए या नहीं?

Main Gate Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का मुख्य स्रोत माना जाता है, जिससे ही सकारात्मक ऊर्जा घर के अन्दर प्रवेश करती है। वास्तु शास्त्र में इसे घर की “मुख्य नाड़ी” भी कहा जाता है। हालांकि, कुछ लोगों के घर में मुख्य द्वार के सामने दीवार, कूड़ा-कचरा, बिजली का पोल, नाली, पेड़ या अन्य रुकावट का कोई सामान होता है, जो कि वास्तु शास्त्र के नजरिए से शुभ नहीं है। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या मुख्य द्वार के सामने दीवार होनी चाहिए? क्या इससे वास्तु दोष लगता है? चलिए जानें इन्हीं सभी सवालों के जवाब।

मेन गेट के सामने दीवार होनी चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने दीवार नहीं होनी चाहिए। इससे घर में सीधी आ रही सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है, जिससे परिवार में आर्थिक तंगी, घर के सदस्यों का बार-बार बीमार पड़ना और गृह क्लेश आदि समस्याएं परेशान करती हैं। साथ ही घर वालों को नया काम शुरू करने में परेशानी होती है। इसके अलावा वास्तु दोष भी लग सकता है।

मुख्य द्वार के सामने क्या-क्या नहीं होना चाहिए?

मेन गेट के सामने की वस्तुजीवन पर पड़ने वाला प्रभाव (वास्तु अनुसार)
बिजली का पोलतरक्की में बाधा आती है
ट्रांसफार्मरहर काम में देरी होती है
सीढ़ियांप्रगति में रुकावट आती है
कूड़ेदानदरिद्रता पीछा नहीं छोड़ती है
गंदा नालाआर्थिक नुकसान होता रहता है
सीधा रास्ता या सड़कघर में अशांति रहती है
मंदिरघर में आएदिन क्लेश होता है
कांटेदार पौधेगृह क्लेश रहता है
टूटा हुआ दरवाजाधन और यश की हानि होती है
जूते-चप्पलों की रैकसकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती है
अंधेरासफलता देर से मिलती है

मुख्य द्वार के सामने दीवार है तो क्या करें?

यदि आपके घर के मेन गेट के सामने भी दीवार है, जिसे आप तोड़ नहीं सकते हैं तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में दिए गए कुछ उपाय अपना सकते हैं।

  • मुख्य द्वार के अंदर सामने की तरफ शीशा लगाएं, जिस पर गेट का कुछ रिफ्लेक्शन पड़ें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।
  • मेन गेट के बाहर तुलसी, मनी प्लांट या चमेली जैसे पौधे लगाएं। इससे उस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जो कि घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को जाने से रोकेगी।
  • मुख्य द्वार के बाहर ब्राइट लाइट लगाएं, जिसकी रोशनी से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर के अंदर कम होगा।
  • मुख्य द्वार के आसपास वाली दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करवाएं, जिससे वातावरण सकारात्मक रहेगा।
  • मेन गेट के बाहर सुबह-शाम अगरबत्ती जलाएं। साथ ही स्वस्तिक और ओम जैस शुभ चिन्ह बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।
बता दें कि हर मामले में घर वालों पर मुख्य द्वार के सामने दीवार होने का अशुभ प्रभाव एक जैसा नहीं पड़ता है। ये घर की वास्तु स्थिति, दिशा और घर वालों की कुंडली पर भी निर्भर करता है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article