TV के इन स्टार्स ने धूमधाम से किया घर में बप्पा का स्वागत, एक-एक ने दिखाई अपने बाल गणेशा की झलक

TV Stars Celebrated Ganesh Chaturthi: टीवी दुनिया में कल गणेश चतुर्थी धूमधाम से स्टार्स ने मनाई। कल सोशल मीडिया पर टीवी इंडस्ट्री के हर कलाकार ने अपने बप्पा का दीदार फैंस से कराया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Aug 28 2025, 13:48 IST
गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे ये TV स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 07

गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे ये TV स्टार्स

TV Stars Celebrate Ganesh Chaturthi: कल पूरी दुनिया भगवान गणेश की भक्ति में डूबी हुई थी। गणेश चतुर्थी के मौके पर स्टार्स से लेकर आम आदमी हर कोई बप्पा की मूर्ति का घर में स्वागत करता है। गणेश चतुर्थी टीवी दुनिया के स्टार्स का सबसे पसंदीदा त्योहार है। ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए टीवी एक्टर्स के बप्पा की मूर्तियां।

अर्जुन बिजलानी Image Credit : Instagram02 / 07

अर्जुन बिजलानी

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कल बेहद ही भव्य तरीके से बप्पा की पूजा अर्चना की। तस्वीर में अर्जुन अपनी पत्नी नेहा स्वामी संग बप्पा के रंग में डूबे हुए नजर आए।

दिशा परमार Image Credit : Instagram03 / 07

दिशा परमार

एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी अपनी बेटी संग बप्पा की पूजा कि लेकीन इसमें राहुल वैद्या गायब नजर आए। तस्वीर शेयर कर दिशा ने लिखा 'मिस यू राहुल... '। माँ बेटी की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

अंकिता लोखंडे Image Credit : Instagram04 / 07

अंकिता लोखंडे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग बेहद ही सुंदर बाल गणेशा का घर में स्वागत किया। इस कपल की ये तस्वीर काफी सुंदर लग रही है। अंकिता के बप्पा बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जीImage Credit : Instagram05 / 07

देवोलीना भट्टाचार्जी

गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी ने गणेशा चतुर्थी के मौके पर तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं हटी। देवोलीना पति शहनवाज और बेटे जॉय संग बप्पा के चरणों में बैठी हैं।

देबीना बनर्जी Image Credit : Instagram06 / 07

देबीना बनर्जी

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भी घर में बप्पा की स्थापना की जिसकी पूजा में कई टीवी स्टार्स शामिल हुए। देबीना और गुरमीत अपनी दोनों बेटियों संग भक्ति में डूबे नजर आए जो देखने में काफी प्यारा है।

ऐश्वर्या शर्मा Image Credit : Instagram07 / 07

ऐश्वर्या शर्मा

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने भी अपने क्यूट से बप्पा के दर्शन फैंस को तस्वीर शेयर कर कराए। हालांकि ऐश्वर्या की तस्वीर में पति नील भट्ट को गायब देख फैंस ने एक बार फिर तलाक की खबरों को पकड़ लिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!